main page

सुनील ग्रोवर के साथ 'ड्रामा कंपनी' के सुदेश लहरी ने की वीडियो शेयर

Updated 13 September, 2017 02:30:33 PM

कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ हुए विवाद के बाद से ही सुनील ग्रोवर के फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में कृष्णा की टीम के मेंबर सुदेश लहरी ने इंस्टाग्राम प

नई दिल्ली:  कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ हुए विवाद के बाद से ही सुनील ग्रोवर के फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में कृष्णा की टीम के मेंबर सुदेश लहरी ने इंस्टाग्राम पर सुनील ग्रोवर के साथ वीडियो शेयर करते हुए दोनों को साथ देखने की बात कही है।

लेकिन फैंस को बता दें कि वीडियो में यह दोनों किसी शो में एक साथ काम करने की बात नहीं बल्कि ‘पोस्टर ब्वॉय’ देखने की बात कर रहे हैं। सुदेश लहरी ने फैंस के साथ मजाक करने के लिए यह वीडियो बनाया है और अब तक लेकिन इस वीडियो को करीब 5 हजार लोग देख चुके हैं।

वीडियो को शुरुआत से देखने पर मालूम चलता है कि जैसे सुदेश लहरी, सुनील ग्रोवर के शो से जुड़ने के बारे में बात करने वाले हैं, लेकिन वह जल्द ही अपने शाम के प्लान के बारे में बात करने लगते हैं।

कृष्णा अभिषेक के हाल ही में लॉन्च हुए शो ‘ड्रामा कंपनी’ में सुनील ग्रोवर के जुड़ने का दावा मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा था, लेकिन सुनील ग्रोवर उस शो का हिस्सा नहीं बने।

:

Sudesh LehriSunil GroverDrama Companyvideo

loading...