main page

विधु विनोद चोपड़ा के बड़े भाई वीर चोपड़ा ने दुनिया को कहा अलविदा, कोरोना के चलते हुआ निधन

Updated 08 July, 2021 10:51:29 AM

फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक और बुरी खबर सामने आई है। निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा के बड़े भाई वीर चोपड़ा अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका निधन कोरोना के चलते हुआ है। यह बुरी खबर सुनते ही फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर शोक की लहर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीर चोपड़ा का निधन 5 जुलाई को हुआ था। वह मालदीव में छुट्टियां मनाने के दौरान कोरोना संक्रमित हो गए थे, जिसके तुरंत बाद उन्हें मुंबई के एच.एन. रिलायंस अस्पताल ले जाया गया, जहां वह 21 दिन के लिए भर्ती थे। उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट (आईस

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक और बुरी खबर सामने आई है। निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा के बड़े भाई वीर चोपड़ा अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका निधन कोरोना के चलते हुआ है। यह बुरी खबर सुनते ही फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर शोक की लहर है।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीर चोपड़ा का निधन 5 जुलाई को हुआ था। वह मालदीव में छुट्टियां मनाने के दौरान कोरोना संक्रमित हो गए थे, जिसके तुरंत बाद उन्हें मुंबई के एच.एन. रिलायंस अस्पताल ले जाया गया, जहां वह 21 दिन के लिए भर्ती थे। उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में रखा गया था। 5 जुलाई की शाम को उनका निधन हो गया और 6 तारीख को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
 
वीर चोपड़ा ने अपने भाई विधु के साथ 'मुन्ना भाई एमबीबीएस', 'ब्रोकन हॉर्सेज', 'लगे रहो मुन्ना भाई' और '3 इडियट्स' जैसी फिल्मों में काम किया था। वीर ने 'फरारी की सवारी', 'एकलव्य: द रॉयल गार्ड', 'परिणीता', 'मिशन कश्मीर' और 'करीब' जैसी फिल्मों में निर्माता के तौर पर काम भी किया है।

Content Writer: suman prajapati

Vidhu Vinod Chopraelder brotherVeer ChopradiedCoronaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...