एक्ट्रेस विद्या बालन अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। जब एक्ट्रेस साड़ी लुक कैरी कर घर से बाहर निकलती हैं तो वो अपने लुक से आज की हसीनाओं को टक्कर देती हैं। फैंस उनके साड़ी लुक को देख उन पर फिदा हो जाते हैं। हाल ही में एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल, इस बार एक्ट्रेस को रेड कलर
21 Jul, 2020 05:36 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस विद्या बालन अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। जब एक्ट्रेस साड़ी लुक कैरी कर घर से बाहर निकलती हैं तो वो अपने लुक से आज की हसीनाओं को टक्कर देती हैं। फैंस उनके साड़ी लुक को देख उन पर फिदा हो जाते हैं। हाल ही में एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल, इस बार एक्ट्रेस को रेड कलर की साड़ी में बांद्रा में स्पॉट किया गया, जिसमें वो बला की खूबसूरत दिखाई दीं। अब एक्ट्रेस की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।
लुक की बात करें तो इस दौरान विद्या रेड कलर की फ्लोरल साड़ी पहनी हुई है। मैरून कलर की लिपस्टिक गोल्ड करल के इयररिंग्स और हाथ में ब्रेसलेट उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।
इस लुक को एक्ट्रेस से साइड चीर बन के साथ कम्पलीट किया हुआ है। खूबसूरत लुक को कैरी करते हुए एक्ट्रेस मीडिया के सामने दिलकश अंदाज में पोज दे रही हैं।
काम की बात करें तो विद्या अपनी अपकमिंग फिल्म 'शकुंतला देवी' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
एक्ट्रेस की ये फिल्म 31 जुलाई 2020 को ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है।