अनलॉक 2 में बॉलीवुड स्टार्स की चहलकदमी मुंबई की सड़कों पर दिखने लगी है। स्टार्स अपनी सेफ्टी का ध्यान रखते हुए अपने जरूरी कामों और शूटिंग के लिए घर से बाहर निकलने लगे हैं। हाल ही में बॉलीवुड स्टार विद्या बालन, वाणी कपूर और जॉर्जिया एण्ड्रीयानी को मुंबई की सड़को पर स्पॉट होते देखा गया, जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर छाई हुई हैं।
22 Jul, 2020 04:55 PMबॉलीवुड तड़का टीम. अनलॉक 2 में बॉलीवुड स्टार्स की चहलकदमी मुंबई की सड़कों पर दिखने लगी है। स्टार्स अपनी सेफ्टी का ध्यान रखते हुए अपने जरूरी कामों और शूटिंग के लिए घर से बाहर निकलने लगे हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन, वाणी कपूर और जॉर्जिया एण्ड्रीयानी को मुंबई की सड़को पर स्पॉट होते देखा गया, जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर छाई हुई हैं। आईए डालते हैं एक नजर इन हसीनाओं के लुक पर...
विद्या बालन
हुस्नों की मल्लिका विद्या बालन अपने लुक्स से हमेशा फैंस को दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती।
हाल ही में एक बार फिर विद्या ने अपने हुस्न का जादू चलाया और साड़ी लुक से फैंस को इम्प्रेस किया। इस दौरान विद्या पीच कलर की साड़ी मेें बला की खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।
वाणी कपूर
एक्ट्रेस वाणी कपूर भी अपने लुक्स से तहलका मचाने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। एयरपोर्ट हो या कैजुअल लुक हमेशा खुद को टॉप में रखती हैं।
इस बार वाणी ने ब्लू टॉप और ब्लू डेनिम अपने लुक से फैंस के दिलों पर निशाने साधे।
जॉर्जिया एण्ड्रीयानी
एक्टर अरबाज खान की गर्लफ्रेंड की बात करें तो भी हमेशा अपने लुक्स से कई एक्ट्रेसेस को ट्ककर देती हैं। हाल ही में उन्हें क्लीनिक के बाहर स्पॉट किया गया, इस दौरान वो मैरून टॉप और व्हाइट पैंट में खूबसूरत नजर आईं।