कमांडो एक्टर विद्युत जामवाल फिल्मों में अपने भारी-भरकम एक्शन्स के लिए जाने जाते हैं। पिछले काफी दिनों से एक्टर के रिलेशनशिप को लेकर कयास लगाे जा रहे थे। अब हाल ही में विद्युत ने फैंस के इन कयासों पर अपनी जुबान खोल दी है और माना है कि वो किसी के रिलेशनशिप में हैं।
12 Sep, 2020 01:09 PMबॉलीवुड तड़का टीम. कमांडो एक्टर विद्युत जामवाल फिल्मों में अपने भारी-भरकम एक्शन्स के लिए जाने जाते हैं। पिछले काफी दिनों से एक्टर के रिलेशनशिप को लेकर कयास लगाे जा रहे थे। अब हाल ही में विद्युत ने फैंस के इन कयासों पर अपनी जुबान खोल दी है और माना है कि वो किसी के रिलेशनशिप में हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विद्युत जामवाल ने इंटरनैशनल ऐक्शन आइकन माइकल जाई वाइट के साथ चैट शो में कहा कि उन्होंने बस अभी बस इस लड़की के साथ घुलना-मिलना शुरू किया है। यह पहली बार है जब वो किसी को अपने रिलेशनशिप के बारे में बता रहे है। एक्टर ने ये भी कहा कि वास्तव में वो इस लड़की को बहुत पसंद करते हैं।
भले ही विद्युत ने अपने रिलेशनशिप की खबरों पर जुबान खोली है। लेकिन उन्होंने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वह किस लड़की को डेट कर रहे हैं।
बता दें एक्टर अपने रिलेशन की खबरों के लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। अब तक उनका कई हसीनाओं के साथ नाम जुड़ चुका है।
काम की बात करें तो एक्टर को आखिरी बार फिल्म 'खुदा हाफिज' में देखा गया था। इस फिल्म में एक्टर शिवालिका ओबरॉय के साथ नजर आए थे। फिल्म में एक्टर की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था।