देश में इन दिनों नवरात्रि के मौके पर लोगों में खूब भक्ति भावना देखने को मिल रही है। मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए लोगों की खूब भीड़ उमड़ रही है। आम लोगों से लेकर स्टार्स तक भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जा रहे हैं। इसी बीच हाल ही में साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अपने परिवार के साथ तिरुपति के दर्शन के लिए पहुंचे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। दरअसल, विजय देवरकोंडा अपने माता-पिता और भाई के साथ प्राइवेट जेट में तिरुपति मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। वहां जाते हुए एक्टर ने
11 Oct, 2021 11:03 AMबॉलीवुड तड़का टीम. देश में इन दिनों नवरात्रि के मौके पर लोगों में खूब भक्ति भावना देखने को मिल रही है। मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए लोगों की खूब भीड़ उमड़ रही है। आम लोगों से लेकर स्टार्स तक भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जा रहे हैं। इसी बीच हाल ही में साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अपने परिवार के साथ तिरुपति के दर्शन के लिए पहुंचे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
दरअसल, विजय देवरकोंडा अपने माता-पिता और भाई के साथ प्राइवेट जेट में तिरुपति मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। वहां जाते हुए एक्टर ने जेट के अंदर से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दिखाया कि जेट में बैठकर उनकी मम्मी कैसे डर रही है।
वहीं उनके पापा और भाई सफर को फुली एन्जॉय करते दिख रहे हैं। फैंस को उनका ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। इसके अलावा विजय के फैमिली संग मंदिर दर्शन की फोटोज भी सामने आई हैं।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि तिरुपति जी के दर्शन करके विजय के पैरेंट्स और भाई बेहद खुश हैं। इस दौरान एक्टर की मां दोनों हाथ जोड़ पोज दे रही हैं।
वहीं विजय देवरकोंडा सफेद कुर्ते के साथ कलरफुल शॉल पहने परफेक्ट लग रहे हैं।
काम की बात करें तो विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म Liger की शूटिंग कर रहे हैं।