तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को एक साथ देखा गया है। इस जोड़ी ने हमेशा दर्शकों को अपनी सिज़लिंग ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री से एंटरटेन किया है। एक दूसरे के साथ उनकी बॉन्डिंग हमेशा फैंस को हैरान करती है। विजय और रश्मिका का नाम कई बार एक साथ जोड़ा गया है, हालांकि, दोनों केवल अच्छे दोस्त है।
04 Sep, 2019 04:34 PMबॉलीवुड तड़का टीम। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को एक साथ देखा गया है। इस जोड़ी ने हमेशा दर्शकों को अपनी सिज़लिंग ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री से एंटरटेन किया है। एक दूसरे के साथ उनकी बॉन्डिंग हमेशा फैंस को हैरान करती है। विजय और रश्मिका का नाम कई बार एक साथ जोड़ा गया है, हालांकि, दोनों केवल अच्छे दोस्त है। हाल ही में विजय और रश्मिका को मुंबई में स्पॉट किया गया था। वे एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मुंबई में एक साथ उनकी उपस्थिति ने उनके बारे में फिर अफवाह उड़ने लगे कि वे बॉलीवुड की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं।
Vijay Devrakonda Photos
Vijay Devrakonda Images
Vijay Devrakonda Picture
Vijay Devrakonda Pics
तस्वीरों में अर्जुन रेड्डी अपने सुपर कूल आउटफिट में हमेशा की तरह स्टाइलिश दिख रहे थे, जबकि रश्मिका को येलो ऊनी मोजे और उसके ऊपर स्ट्रैप हील्स के साथ जोड़ी सिंपल ड्रेस में क्लिक किया गया था। एक साथ इवेंट में पहुंचने पर दोनों पैपराजी के लिए मुस्कुरा रहे थे।
Vijay Devrakonda Pictures
Vijay Devrakonda Images
रश्मिका ने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था 'हमारे पास एक-दूसरे को डेट करने के अलावा और भी बहुत सारे काम हैं। हम काम के माध्यम से प्यार और सम्मान दिखाते हैं। इसके अलावा, मैंने उसे काफी परेशान किया है कि वह कम से कम अगले 2 वर्षों के लिए मेरे साथ कोई और फिल्म साइन नहीं करना चाहते हैं।”