main page

दूसरी पत्नी से तलाक लिए बिना ही 30 साल छोटी गर्लफ्रैंड के साथ शादी कर रहे हैं विजय माल्या

Updated 01 April, 2018 01:45:01 AM

किंगफिशर कंपनी के मालिक विजय माल्या माल्या 62 की उम्र में गर्लफ्रेंड पिंकी लालवानी से तीसरी शादी करने जा रहे हैं। दिलचस्प यह है कि उन्होंने अब तक दूसरी पत्नी को तलाक नहीं दिया है।

मुंबई: किंगफिशर कंपनी के मालिक विजय माल्या 62 की उम्र में गर्लफ्रेंड पिंकी लालवानी से तीसरी शादी करने जा रहे हैं। दिलचस्प यह है कि उन्होंने अब तक दूसरी पत्नी को तलाक नहीं दिया है।

Bollywood Tadka

बताया जा रहा है कि पिंकी लालवानी पेशे से एयर होस्टेस रही हैं। माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस से वह बतौर एयर होस्टेस साल 2011 में जुड़ीं। यह कंपनी 2012 में बंद हो गई। पिंकी और माल्या पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में हैं।

Bollywood Tadka

हफ्ते भर पहले इन्होंने अपनी तीसरी एनिवर्सरी मनाई। दोनों को कई मौकों पर एक दूसरे के साथ देखा गया जिसके बाद इनकी तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल भी हुई।

Bollywood Tadka

दोनों की उम्र में भी काफी अंतर है लेकिन फिर भी दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबरों के मुताबिक पिंकी विजय माल्या के साथ हर्टफोर्डशायर स्थित बंगले में रहती हैं, जो लंदन से कुछ ही घंटे की दूरी पर है।

Bollywood Tadka

बता दें कि विजय माल्या की पहली शादी एयर इंडिया की एयर होस्टेस रहीं समीरा तैय्यबजी से साल 1986 में हुई थी। दोनों के बेटे सिद्धार्थ माल्या का जन्म 1987 में हुआ।

Bollywood Tadka

पहली पत्नी को तलाक देकर माल्या ने अपनी बचपन की दोस्त रेखा से साल 1993 में शादी की थी। रेखा और विजय की दो बेटियां हैं लीना और तान्या है। कानूनी तौर पर रेखा और विजय का अब तक तलाक नहीं हुआ है, इसी बीच खबरें गर्म है कि विजय अपनी गर्लफ्रैंड पिंकी लालवानी से शादी करने जा रहे हैं।

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

:

vijay mallyapinky lalwanithird marriage

loading...