main page

फैशन शो में पहुंचे विकास गुप्ता ने दिया विवादित बयान, बोले-'भारत एक दोगला देश...'

Updated 16 January, 2019 11:07:07 AM

टीवी प्रोड्यूसर और बिग बॉस 11 के एक्स कंटस्टेंट विकास गुप्ता अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए है। दरअसल, विकास ''बीविदबेटी'' चैरिटी फैशन शो के लिए रैंप वॉक करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए एक विवादित बयान दे दिया, जिसके कारण वह चर्चा का विष्य बन गए हैं।

मुंबई: टीवी प्रोड्यूसर और बिग बॉस 11 के एक्स कंटस्टेंट विकास गुप्ता अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए है। दरअसल, विकास 'बीविदबेटी' चैरिटी फैशन शो के लिए रैंप वॉक करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए एक विवादित बयान दे दिया, जिसके कारण वह चर्चा का विष्य बन गए हैं। विकास का कहना है कि जब भी भारत में महिलाओं के साथ समान व्यवहार की बात आती है तब उनके साथ दोहरा रवैया अपनाया जाता है। 

 

Bollywood Tadka


विकास गुप्ता ने कहा कि,'भारत एक दोगला देश है। हम अपने देश को 'भारत माता' कहकर संबोधित करते हैं। जब हमारे देश में महिलाओं की सुविधाओं और उन्हें उनका हक देने की बात होती है तो यहां कुछ भी नहीं होता। महिलाओं के लिए कुछ खास करने की जरूरत नहीं है। उनके लिए सिर्फ समानता देना ही बहुत बड़ा सुधार होगा।' इस दौरान उन्होंने खुद अपने घर की उदाहरण भी दी। उन्होंने कहा 'मुझे याद है कि मेरी बहन का जन्मदिन तब तक नहीं मनाया गया जब वह 10 साल की नहीं हो गई। उसके बाद मैंने अपने जेबखर्च से पैसा बचाने का फैसला किया और उसका जन्मदिन मनाना शुरू किया। इसकी शुरुआत बहुत छोटी-छोटी चीजों से होती है। बचपन में जब मेरी बहन अक्सर जोर से हंसा करती थी तो मेरी दादी कहती थीं कि लड़कियों को जोर से नहीं हंसना चाहिए। मैंने तब भी सवाल किया था। मुझे लगता है कि हम बदल रहे हैं। विकास ने कहा कि लड़कों को अपनी बहनों और माताओं के साथ सम्मान से पेश आना चाहिए। लड़का होने के नाते हम अपने घरों के माहौल को बदल सकते हैं। हम देश को धीरे-धीरे बदल सकते हैं, जो कि बहुत जरूरी है।' 


Bollywood Tadka

: Konika

Bigg Boss 11 hindi newsVikas Gupata hindi newsControversial StatementLatest Television Hindi NewsTV Celebs Actors Gossip NewsHindi TV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...