टीवी रिएलिटी शो ''खतरों के खिलाड़ी'' 9 के सेट से बुरी खबर सामने आई है। विकास गुप्ता को अजगर ने काट लिया है। बताया जा रहा है कि अजगर कॉमेडियन भारती सिंह पर अटैक करने जा रहा था...
04 Aug, 2018 04:42 PMमुंबई: टीवी रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' 9 के सेट से बुरी खबर सामने आई है। विकास गुप्ता को अजगर ने काट लिया है। बताया जा रहा है कि अजगर कॉमेडियन भारती सिंह पर अटैक करने जा रहा था। तभी विकास आए और उन्होंने भारती को बचाने की कोशिश की इसी दौरान अजगर ने विकास को काट लिया।
वहीं दूसरी तरफ मशहूर सिंगर आदित्य नारायण को स्टंट के दौरान गंभीर चोट आई है। जानकारी के मुताबिक आदित्य स्टंट कर रहे थे इसी दौरान वह गिर गए जिसकी वजह से उन्हें आंख के पास गंभीर चोट आई है। इस हादसे के बाद आदित्य को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उन्हें एक हफ्ते आराम करने की सलाह दी गई है।
बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 के सेट से पहले विकास गुप्ता और जैन इमाम को गंभीर चोट लगने की खबर सामने आई थी। इन बातों को देखकर तो एेसा लग रहा है कि 'खतरों के खिलाड़ी' का सीजन 9 कुछ ज्यादा ही जोखिम से भरा है। इस वक्त शो की शूटिंग अर्जेंटीना में हो रही है।