main page

Bigg Boss 14 Video: विकास गुप्ता को घर में दोबारा देख उड़े अर्शी खान के तोते, दिया ऐसा रिएक्शन

Updated 21 December, 2020 02:27:41 PM

विवादित रियालिटी शो ''बिग बॉस-14'' में और कुछ हो या ना हो पर इस बार सदस्‍यों की दोबारा एंट्री खूब हो रही है। अब तक कविता कौशिक राहुल वैद्य, निक्की तंबोली,एली गोनी घर ने बेघर होने के बाद दोबार एंट्री की। वहीं अब इस लिस्ट में चैलेंजर बनकर आए विकास गुप्ता का नाम भी शामिल हो गया है।

मुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस-14' में और कुछ हो या ना हो पर इस बार सदस्‍यों की दोबारा एंट्री खूब हो रही है। अब तक कविता कौशिक राहुल वैद्य, निक्की तंबोली,एली गोनी घर ने बेघर होने के बाद दोबार एंट्री की। वहीं अब इस लिस्ट में चैलेंजर बनकर आए विकास गुप्ता का नाम भी शामिल हो गया है।

Bollywood Tadka

दरअसल, अर्शी खान को स्‍व‍िमिंग पूल में धक्‍का देने के बाद बिग बॉस ने विकास गुप्‍ता को घर से बेघर कर दिया था, लेकिन अब उनकी भी दोबारा एंट्री हो गई है। विकास की एंट्री से जहां अर्शी खान के होश उड़ गए हैं, वहीं विकास भी पूरे तेवर में लौटे हैं। घर में एंट्री लेते ही विकास कहते हैं कि उनका एक डर था जो अब खत्‍म हो गया है। वह इस दौरान गुनगुनाते हैं- 'अब... जो उखाड़ना है, उखाड़ लो... उखाड़ लो।'

Bollywood Tadka

विकास की एंट्री पर र्शी खान को छोड़कर बाकी सभी घरवालों के चेहरे पर खुशी झलकती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि विकास की एंट्री पर रुबीना दिलैक भी बड़ी खुश हैं।

Bollywood Tadka

इस पर राहुल वैद्य भी मस्‍ती करते हुए कहते हैं कि रुबीना बड़ी खुश हैं, आप दोनों अच्‍छे दोस्‍त हैं क्‍या? वहीं जैसे ही विकास की एंट्री होती है तो अर्शी उनसे  चाय के लिए पूछती हैं, जबकि विकास कटाक्ष भरे अंदाज में कहते हैं 'नहीं जी।'

Bollywood Tadka

इसके बाद विकास घरवालों के साथ गार्डन एरिया में बात करते हैं। वह कहते हैं-'मेरा एक डर था ब्‍लैकमेलिंग का, अब वह खत्‍म हो गया है। अब... उखाड़ लो, उखाड़ लो। इसके बाद वह कहते हैं अर्शी को जो धक्‍का दिया था, वह गुस्‍से वाला धक्‍का नहीं था। यही नहीं, विकास यह भी कहते हैं कि जो सबसे गंदा वाला खेल है, यह वो वाला खेल है।

मनु पंजाबी घर से बेघर

मनु पंजाबी के फैंस के लिए ये शॉकिंग खबर है। बिग बॉस के फैन पेज खबरी के मुताबिक नु पंजाबी शो से एलिमिनेट हो गए हैं रिपोर्ट में इसके पीछे मनु की खराब हेल्थ कंड‍िशन बताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक मनु को पैर की दिक्कत है। पैरों की ट्रीटमेंट के लिए मनु को शो छोड़ना पड़ रहा है लेक‍िन मनु ठीक होने के बाद वापस शो में एंट्री ले सकते हैं।

: Smita Sharma

vikas guptare enterbigg boss 14arshi khanshockedrubina dilaikrahul vaidyaaly gonijasmin bhasinnikki tamboliLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...