main page

भतीजी की पहली झलक दिखाने में विराट के भाई ने की बड़ी गलती, मचा बवाल तो सफाई देते हुए कहा-'वो एक रैंडम तस्वीर थी'

Updated 13 January, 2021 12:20:21 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोमवार को बेटी को जन्म दिया। इस खुशखबरी को खुद विराट कोहली ने फैंस के साथ ट्वीट कर शेयक किया। वहीं  इस मौके पर विराट के भाई विकास ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की और बधाई दी।

मुंबई:  बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोमवार को बेटी को जन्म दिया। इस खुशखबरी को खुद विराट कोहली ने फैंस के साथ ट्वीट कर शेयक किया। वहीं  इस मौके पर विराट के भाई विकास ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की और बधाई दी।

Bollywood Tadka

लेकिन इस दौरान उन्होंने  एक भारी गलती कर दी। उन्होंने एक न्यू बॉर्न बेबी के पैरों की तस्वीर के साथ वेलकम नोट शेयर किया था।

Bollywood Tadka

 

इसके बाद ऐसी खबरें बन गईं कि ये विराट-अनुष्का की बेटी की पहली तस्वीर है। वहीं अब बवाल बढ़ता देख विकास ने इस पर सफाई दी है।

Bollywood Tadka

उन्होंने इंस्टा पर लिखा-'दोस्तों, मैं यह स्पष्ट करता हूं कि जो फोटो कल मैंने विराट और अनुष्का को बधाई देने के लिए पोस्ट किया था। वह एक रैंडम तस्वीर थी और बेबी का असली तस्वीर नहीं। जैसा कुछ खबरों में दिखाया जा रहा है। उनके लिए यह स्पष्टीकरण है।'

Bollywood Tadka

विराट कोहली ने पिता बनने की खुशखबरी देते हुए ट्विटर प लिखा-हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और शुभकामानओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं।

Bollywood Tadka

बता दें कि अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के फ्लोरेंस में शादी की थी। अगस्त 2020 में अनुष्का और विराट ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। शादी के 3 साल एक महीने बाद दोनों के घर बेटी का जन्म हुआ।  खबरों की मानें तो इस कपल ने अपनी बेटी का नाम अनवी (Anvi) रखा है। ये अनुष्का और विराट के नाम से मिलकर बना है। अनवी हिंदू धर्म का नाम है जो शुभ नाम माना जाता है। देवी लक्ष्मी को इस नाम से जाना जाता है।

: Smita Sharma

Vikas KohliClarifiesFirst PhotoVirat kohliAnushka SharmaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...