main page

Video: 'सिद्धार्थ का शहनाज संग चल रहा है चक्कर'! इस एक्टर ने 'सिडनाज' को लेकर किया खुलासा

Updated 24 April, 2020 06:57:54 PM

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला और ''पंजाब की कैटरीना'' यानि शहनाज गिल की जोड़ी को ''बिग बाॅस 13'' में लोगों ने काफी पसंद किया। हर कोई इस जो़डी का दीवाना था। फैंस तो इस जोड़ी को सिडनाज नाम से बुलाते थे। फैंस के मन में इस जोड़ी को लेकर कई तरह के सवाल हैं। क्या सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच अफेयर चल रहा है? क्या दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? ये एक ऐसा सवाल है जो सभी सिडनाज फैंस और बिग बॉस लवर्स के जहन में हैं। हालांकि जहां शहनाज कई बार सिद्धार्थ संग इश्के इजहार कर चुकी हैं। वहीं सिद्धार्

मुंबई: एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला और 'पंजाब की कैटरीना' यानि शहनाज गिल की जोड़ी को 'बिग बाॅस 13' में लोगों ने काफी पसंद किया। हर कोई इस जो़डी का दीवाना था। फैंस तो इस जोड़ी को सिडनाज नाम से बुलाते थे। फैंस के मन में इस जोड़ी को लेकर कई तरह के सवाल हैं। क्या सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच अफेयर चल रहा है? क्या दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? ये एक ऐसा सवाल है जो सभी सिडनाज फैंस और बिग बॉस लवर्स के जहन में हैं। हालांकि जहां शहनाज कई बार सिद्धार्थ संग इश्के इजहार कर चुकी हैं। वहीं सिद्धार्थ हमेशा इन बातों से बडते दिखें हैं। इसी बीच हाल ही में एक वीडियो सामने आया है।

Bollywood Tadka

इस वीडियो में स्टार प्लस के सीरियल 'ये जादू है जिन्न का' के एक्टर विक्रम सिंह चौहान ने सिडनाज को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसे सुन सिडनाज फैंस काफी खुश हो जाएंगे। दरअसल, हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में सभी टीवी स्टार्स एक ही छत के नीचे फंसे दिख रहे हैं। वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी, सिद्धार्थ शुक्ला, शहानाज गिल, अनिता हसनंदानी, सुरभि ज्योति, करिश्मा तन्ना, एरिका फर्नांडिसऔर रेमो डिसूजा सहित बहुत सारे स्टार्स हैं। 

Bollywood Tadka

इस पूरे वीडियो को काफी फनी तरीके से फिल्माया गया है।सभी स्टार्स ने अपने-अपने घरों से शूट किया है। इस दौरान सभी लाॅकडाउन से परेशान दिख रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सिद्धार्थ कहते हैं कि मेरा देखो मैं अभी बिग बाॅस के घर से निकला हूं और अब ये हो गया। इस पर विक्रम कहते हैं एक मिनट सिद्धार्थ भाई। आपके लिए बिग बाॅश कौन सी सजा था। आपका तो घर के अंदर चक्कर चल रहा था। इश पर शहनाज शर्मा जाती हैं। बाकी स्टार्स भी अजीब रिएक्शन दे रहे हैं। ये वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

बता दें कि बिग बॉस 13 में सिडनाज के बीच खट्टा मीठा रिश्ता देखने को मिला था। उनकी प्यार भरी नोंक-झोंक ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। देखते देखते सिडनाज लोगों की फेवरेट जोड़ी बन गई। शो में कई बार उनके बीच भयंकर लड़ाई भी हुई लेकिन कुछ समय नाराज रहने के बाद वे बात करने लग जाते।

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो हाल ही में इस जोड़ी का म्यूजिक वीडियो 'भूला दूंगा' रिलीज हुआ। सिडनाज के इस रोमांटिक ट्रैक को दर्शन रावल की जादुई आवाज ने गाया। गाने को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इस साॅन्ग को अब तक 56 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। 

 

 

: Smita Sharma

vikram singh chauhanstatementSidharth shuklashehnaz gillrelationshipBigg boss 13SidNaazBhulaDungapunjabkikatrinakaifBollywood NewsBollywood News and GossipLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip News

loading...