बधाई हो! लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एक्टर विक्रांत मैसी अपनी मंगेतर शीतल ठाकुर संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। सात फेरे लेने के बाद कपल सात जन्मों के लिए एक दूसरे का हो गया है। सोशल मीडिया पर कपल की शादी से पहली तस्वीर सामने आई है, जो खूब वायरल हो रही है।
18 Feb, 2022 05:55 PMबॉलीवुड तड़का टीम. बधाई हो! लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एक्टर विक्रांत मैसी अपनी मंगेतर शीतल ठाकुर संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। सात फेरे लेने के बाद कपल सात जन्मों के लिए एक दूसरे का हो गया है। सोशल मीडिया पर कपल की शादी से पहली तस्वीर सामने आई है, जो खूब वायरल हो रही है।
सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि विक्रांत मैसी क्रीम कलर की पगड़ी बांधे, माथे पर तिलक लगाए और चेहरे पर काला चश्मा पहने दूल्हा बने नजर आ रहे हैं।
वहीं उनकी दुल्हनिया शीतल ठाकुर सुर्ख लाल जोड़े और मेहंदी रचे हाथों में लाल चूड़ा पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

बता दें, विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर की शादी हिंदू रीति-रिवाजो से हुई है। कपल ने मुंबई से दूर हिमाचल की वादियों में सात फेरे लिए हैं।