main page

7 सालों का सफर सात जन्मों में बदल गया...विक्रांत मैसी ने शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें, मंडप के नीचे अपनी दुल्हन संग यूं मस्ती करते दिखे एक्टर

Updated 19 February, 2022 04:04:03 PM

लंबे समय तक शादी को लेखर सुर्खियां बटोरने के बाद आखिरकार 18 फरवरी को एक्टर विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर बंधन में बंध गए हैं। कपल ने हिमाचल में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार सात फेरे लिए है। शादी के बाद अब सोशल मीडिया पर उनकी अनदेखी वेडिंग फोटोज वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. लंबे समय तक शादी को लेखर सुर्खियां बटोरने के बाद आखिरकार 18 फरवरी को एक्टर विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर बंधन में बंध गए हैं। कपल ने हिमाचल में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार सात फेरे लिए है। शादी के बाद अब सोशल मीडिया पर उनकी अनदेखी वेडिंग फोटोज वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

Bollywood Tadka


शादी की अनदेखी तस्वीरें न्यूलीवेड विक्रांत मैसी ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

Bollywood Tadka

 

फोटोज शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- ''सात सालों का ये सफर आज सात जन्मों में बदल गया। इस सफ़र में हमारा साथ देने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। शीतल एवं विक्रांत.''

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

यही कैप्शन देते हुए एक्ट्रेस शीतल ठाकुर ने भी इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

 

Bollywood Tadka


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शीतल सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं बेहद खूबसूरत लग रही है। रेड लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने गोल्डन जूलरी कैरी की हुई है। वहीं व्हाइट शेरवानी और सिर पर पगड़ी पहने दूल्हे राजा बने विक्रांत मैसी परफेक्ट ग्रूम लग रहे हैं।

Bollywood Tadka


बता दें, विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर साल 2015 से एक-दूसरे को जानते हैं और दोनों की पहली मुलाकात वेब सीरीज़ 'ब्रोकन बट ब्युटीफुल' के दौरान हुई थी। कपल ने एक-दूसरे को छह साल तक डेट किया था, जिसके बाद नवंबर 2019 में सगाई की थी और आखिरकार ये कपल अब साल 2022 में शादी के पवित्र बंधन में बंध गया है। 


 

Content Writer: suman prajapati

Vikrant MasseysharesunseenphotosweddingSheetal ThakurBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...