लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार विक्रांत मैसी मंगेतर शीतल ठाकुर संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। इसके साथ ही उनके वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गई हैं। इसी बीच एक्टर की हल्दी सेरेमनी से उनका एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जिसमें वो अपनी होने वाली दुल्हन संग देसी गर्ल गाने पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं।
18 Feb, 2022 06:23 PMबॉलीवुड तड़का टीम. लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार विक्रांत मैसी मंगेतर शीतल ठाकुर संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। इसके साथ ही उनके वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गई हैं। इसी बीच एक्टर की हल्दी सेरेमनी से उनका एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जिसमें वो अपनी होने वाली दुल्हन संग देसी गर्ल गाने पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि विक्रांत और शीतल के चेहरे पर खूब हल्दी लगी हुई है। इस दौरान शीतल येलो अटायर में खूबसूरत नजर आ रही हैं तो वहीं विक्रांत व्हाइट आउटफिट पहने मस्ती में झूम रहे हैं। दोनों प्रियंका चोपड़ा के गाने देसी गर्ल पर खूब डांस कर रहे हैं और अंत में एक-दूसरे को गले लगाते हैं।
काम की बात करें तो विक्रांत मैसी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के एक जाने माने एक्टर हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। इसके अलावा वो छपाक, 14 फेरे, हसीन दिलरूबा जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।