main page

B'Day Spl: तीन-तीन शादियां रचाने के बाद भी क्यों तन्हा रह गए Vinod Mehra

Updated 13 February, 2023 11:13:09 AM

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में शुमार दिवंगत एक्टर विनोद मेहरा का आज जन्मदिन है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में शुमार दिवंगत एक्टर विनोद मेहरा का आज जन्मदिन है। यह दिग्गज अभिनेता बेशक इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी शानदार एक्टिंग के लोग आज भी कायल है। विनोद मेहरा ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है जिसमें 'अमर प्रेम', 'अनुराग कुंवारा बाप', 'लाल पत्थर', 'साजन बिना सुहागन' जैसी फिल्में शामिल हैं। बॉलीवुड में उस समय एक्टर की फिल्मों के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी लाइमलाइट में हुआ करती थी। आज विनोद के बर्थडे पर हम आपको एक्टर की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में बताने जा रहे हैं।

विनोद मेहरा ने रचाई तीन शादियां
13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में जन्मे विनोद मेहरा का बचपन से ही अभिनय में खूब मन लगता था। 1958 में आई फिल्म 'रागिनी' से उन्होंने बाल कलाकार के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की। कुछ फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम करने के बाद एक्टर ने 1971 में 'एक थी रीता' फिल्म से अपने सफल करियर की शुरुआत की।

अभिनेता की पर्सनल लाइफ काफी उतार चढ़ावों से भरी रही है। विनोद मेहरा के साथ एक्ट्रेस रेखा का नाम इस कदर जुड़ा हुआ है कि उनका नाम लेते ही रेखा का नाम अपने आप याद आ जाता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो विनोद और रेखा ने दुनिया को बिना कुछ बताए गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी। वहीं दोनों का वैवाहिक जीवन दो महीने तक छुप-छुप कर चलता रहा। कुछ लोगों का कहना था कि विनोद की मां को रेखा पसंद नहीं थी इसीलिए बाद में जाकर रेखा और एक्टर के रिश्ते खराब हो गए। वहीं एक शो के दौरान रेखा ने इस बात से साफ इनकार किया था कि उनकी और विनोद की कभी शादी भी हुई थी।

विनोद मेहरा ने अभिनेत्री रेखा के अलावा भी तीन शादियां की थी। एक्टर की पहली शादी 1974 में उनकी मां की पसंद से मीना के साथ हुई थी लेकिन महज चार साल के बाद ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद विनोद ने दूसरी शादी बिंदिया से की। एक्टर की यह शादी भी ज्यादा दिन नहीं चल पाई।

विनोद की ने तीसरी शादी 1987 में किरण के साथ रचाई , जो काफी हद तक सफल हुई और दोनों के दो भी बच्चे हुए। इसके बाद एक्टर ने अपनी जिंदगी थोड़ी-थोड़ी जीना शुरू ही की थी कि 30 अक्टूबर 1990 के दिन विनोद को दिल का दौरा पड़ा और अभिनेता ने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Content Editor: Varsha Yadav

Vinod Mehra birthday splVinod Mehra filmsVinod Mehra unknown factVinod Mehra rekhaVinod Mehra birthdaybollywood news

loading...