main page

काॅमेडियन वीरदास का भारत को लेकर विवादित बयान-'मैं उस देश से हूं जहां दिन में महिलाओं की पूजा, रात में गैंगरेप होते हैं'

Updated 17 November, 2021 10:00:47 AM

काॅमेडियन और एक्टर वीर दास अपनी कॉमेडी से ज्यादा अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में आते रहते हैं। अब एक बार फिर वह भारत में महिलाओं की स्थिति को लेकर दिए एक बयान के चलते मुश्किल में फंस गए हैं। दरअसल वॉशिंगटन डीसी में जॉन एफ कैनेडी सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स में अपने परफॉर्मेंस का वीडियो उ

मुंबई: काॅमेडियन और एक्टर वीर दास अपनी कॉमेडी से ज्यादा अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में आते रहते हैं। अब एक बार फिर वह भारत में महिलाओं की स्थिति को लेकर दिए एक बयान के चलते मुश्किल में फंस गए हैं। दरअसल वॉशिंगटन डीसी में जॉन एफ कैनेडी सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स में अपने परफॉर्मेंस का वीडियो उन्होंने यूट्यूब पर शेयर किया जिसके बाद वह निशाने पर आ गए।

Bollywood Tadka

इस छह मिनट के वीडियो में वीर दास ने देश के लोगों के दोहरे चरित्र पर बात की जिसमें उन्होंने कोविड-19 महामारी, दुष्कर्म की घटनाओं और हास्य कलाकारों के खिलाफ कार्रवाई से लेकर किसान प्रदर्शन जैसे मुद्दों को अपनी कॉमेडी का हिस्सा बनाया। 

 

वीरदास ने अपने वीडियो में कहा था- 'मैं एक ऐसे भारत से हूं जहां हम दिन में महिलाओं की पूजा करते हैं और रात में उनका गैंगरेप करते हैं।'कहा गया है कि वीर दास ने देश के पीएम के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की और उन पर धोखाधड़ी करने और पीएम केयर्स फंड को लेकर भी आरोप लगाया। दास ने कथित तौर पर पीएम मोदी को भारत संघ के लिए सबसे बड़ा खतरा भी कहा था। 

Bollywood Tadka

वीर दास को अब अपमानित करने वाले शब्दों के कारण विरोध का सामना करना पड़ रहा है। लोग उन्हें 'देश द्रोही' बता रहे हैं। वीर दास के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इतना ही नहीं इस वीडियो को शेयर करके बीजेपी कार्यकर्ता प्रीति गांधी ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने लिखा है कि देश के बारे में ये बयान घिनौना और बकवास है। इस बयान को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट के एडवोकेट आशुतोष जे दुबे ने कॉमेडियन के खिलाफ शिकायत की, जिसकी एक कॉपी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया।

 

उन्होंने लिखा- 'मैंने वीर दास इंडियन कमीडियन के खिलाफ सीपी मुंबई पुलिस और मुंबई पुलिस में अमेरिका में भारत की छवि को खराब करने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है, जो भड़काऊ है। उन्होंने जान बूझकर भारत, भारतीय महिलाओं और भारत के पीएम के खिलाफ उकसाने वाले और अपमानजनक बयान दिए।' उन्होंने लिखा है कि वीर दास ने यह कहकर भारत की छवि खराब की है कि यहां महिलाओं की पूजा सिर्फ दिखावा है जबकि मुख्य उद्देश्य महिलाओं के साथ गैंगरेप रहता है।

विरोध के बाद दी सफाई

अपने खिलाफ एक्शन होते देख और लोगों की नाराजगी झेलने के बाद वीर दास ने सोशल मीडिया पर सफाई दी है। उन्होंने एक पोस्ट लिखा  उनका इरादा देश का अपमान करने का नहीं था बल्कि उनका इरादा यह याद दिलाने रहा है कि देश अपने तमाम मुद्दों के बाद भी महान है। एक ही विषय के बारे में दो अलग विचार रखने वाले लोगों के बारे में वीडियो में बात हो रही है और ये किसी तरह का कोई रहस्य नहीं है जिसे लोग जानते नहीं है।

Content Writer: Smita Sharma

Vir DasIndiaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...