main page

अनुष्का और विराट ने दोस्तों संग की न्यू ईयर पार्टी, गोल्डन-ब्लैक ड्रेस में एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Updated 01 January, 2021 04:14:03 PM

आज न्यू ईयर 2021 पूरी दुनिया में धूमधाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है। स्टार्स ने भी न्यू ईयर सेलिब्रेशन में कोई कसर नही छोड़ी है। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने भी न्यू ईयर धूमधाम से सेलिब्रेट किया है। जिसकी तस्वीरें विराट ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

मुंबई. आज न्यू ईयर 2021 पूरी दुनिया में धूमधाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है। स्टार्स ने भी न्यू ईयर सेलिब्रेशन में कोई कसर नही छोड़ी है। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने भी न्यू ईयर धूमधाम से सेलिब्रेट किया है। जिसकी तस्वीरें विराट ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Bollywood Tadka
अनुष्का और विराट ने दोस्तों के साथ न्यू ईयर पार्टी की है। तस्वीरों में अनुष्का और विराट दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या भी इस पार्टी में दिखाई दे रहे हैं। विराट ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं और अनुष्का गोल्डन और ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए विराट ने लिखा- इस सुरक्षित वातावरण में दोस्तों के मिल जाने जैसा और कुछ भी नही है। आशा है कि ये नया साल बहुत सारी खुशियां और हेल्थ लेकर आए। सुरक्षित रहे। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka
बता दें विराट और अनुष्का बहुत जल्द पेरेंट्स बनने वाले है। कपल 2021 में ही अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत करेगा। फैंस भी इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विराट और अनुष्का ने इस बात खुशखबरी सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी थी।

Bollywood Tadka

: Parminder Kaur

virat kohlianushka sharmacelebratednew yearhardik pandyaNatasa StankovicfriendsBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...