main page

शाइनी गाउन और चांद सा रोशन चेहरा...लेटेस्ट तस्वीरों में लेडी लव अनुष्का शर्मा से नजर नहीं हटा पाए विराट कोहली

Updated 02 April, 2022 12:15:07 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दुनिया भर में उनके लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं। दोनों अक्सर फैंस को कपल्स गोल्स देते रहते हैं। शनिवार सुबह अनुष्का शर्मा ने पति विराट संग तस्वीरें शेयर कर फैंस को सप्राइज दिया। कपल की ये तस्वीरें

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दुनिया भर में उनके लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं। दोनों अक्सर फैंस को कपल्स गोल्स देते रहते हैं। शनिवार सुबह अनुष्का शर्मा ने पति विराट संग तस्वीरें शेयर कर फैंस को सप्राइज दिया। कपल की ये तस्वीरें उनके शूट के दौरान की हैं। तस्वीरों में विरुष्का का स्टनिंग लुक देखने को मिला।

Bollywood Tadka

लुक की बात करें तो अनुष्का शाइनी गाउन में एकदम ग्लैमरस लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और न्यूड शेड लिपस्टिक से कंप्लीट किया है। वहीं विराट ऑल ब्लैक फाॅर्मल सूट में हैंडसम दिख रहे हैं।

Bollywood Tadka

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि विराट अपनी लेडी लव के चेहरे से नजर नहीं हटा पा रहे हैं। जहां विराट काउच पर अनुष्का को प्यार से देख रहे हैं। वहीं अनुष्का कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं।

Bollywood Tadka

इन तस्वीरों के साथ अनुष्का ने लिखाWe clean up well 😏✨। वहीं अनुष्का की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए विराट ने लिखा-'उफ्फ टू हाॅट अनुष्का शर्मा' 😍❤️🔥। फैंस विरुष्का की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो अनुष्का शर्मा 'चकदा एक्सप्रेस' में दिखेंगी। ये क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म से एक्ट्रेस लगभग 3 साल बाद फिल्मों में वापसी करेंगी। पर्सनल लाइफ की बात करें तो विराट और अनुष्का ने साल 2017 में गुपचुप तरीके से इटली में शादी की थी।शादी के करीब 3 साल बाद यानी 11 जनवरी 2021 को कपल ने अपने घर में एक बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम वामिका कोहली है।
 

Content Writer: Smita Sharma

Virat KohliAnushka Sharmalatest PicturesVirushkaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...