main page

बेबी अनवी के जन्म के बाद विराट कोहली ने बदला टि्वटर बायो, लिखा-'अ प्राउड हसबैंड एंड फादर'

Updated 18 January, 2021 02:40:14 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 जनवरी को प्यारी सी बेटी के पैरेंट्स बने हैं। खबर हैं कि कपल ने बेबी का नाम अनवी रखा है। वहीं बेटी के जन्म के बाद विराट ने ऐसा काम किया है कि उनकी पत्नी अनुष्का भी खुशी से झूमने लगेंगी।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 जनवरी को प्यारी सी बेटी के पैरेंट्स बने हैं। खबर हैं कि कपल ने बेबी का नाम अनवी रखा है। वहीं बेटी के जन्म के बाद विराट ने ऐसा काम किया है कि उनकी पत्नी अनुष्का भी खुशी से झूमने लगेंगी।

Bollywood Tadka

दरअसल, विराट ने एक प्यारी सी बेटी के पिता बनने के बाद अपने ट्विटर अकाउंट का बायो अपडेट किया है।

Bollywood Tadka

उन्होंने अपने ट्विटर बायो पर - 'प्राउड हस्बैंड एंड फादर' लिखा है। यानी गौरवांवित पति और पिता।

Bollywood Tadka

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 11 जनवरी को ही माता-पिता बने हैं। बी-टाउन के पावर कपल की ये पहली संतान हैं। विराट ने ट्विटर पर ही अपनी बेटी के जन्म की सूचना दी। उन्होंने लिखा-हमें आपके साथ यह खबर साझा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि इस दोपहर हमारे घर बेटी का जन्म हुआ है। हम आप सबके प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अदा करते हैं।

Bollywood Tadka

अनुष्का और बेटी दोनों स्वस्थ हैं। हमें उम्मीद है कि इस वक्त आप हमारी प्राइवसी का सम्मान करेंगे। पेरेंट्स बनने के बाद अभी तक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी की पहली झलक दुनिया को नहीं दिखाई है।  अनुष्का और विराट की शादी दिसंबर 2017 में हुई थी। दोनों ने इटली में शादी की थी। अनुष्का ने साल 2020 में अगस्त महीने में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। 

 

: Smita Sharma

virat kohlitwitter bioproud husband and fatherbirthbaby girlanushka sharmaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...