main page

विराट कोहली ने बेटी वामिका के नाम की हाफ सेंचुरी, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ये वीडियो

Updated 23 April, 2021 02:38:05 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने जनवरी में एक नन्हीं सी परी का स्वागत किया। कपल ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। अनुष्का और विराट दोनों ही अपनी बेटी के लिए काफी प्रोटैक्टिव है। वहीं विराट जितने अच्छे पति है उतने ही अच्छे एक पिता भी है। इस बात का सबूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा विराट का वीडियो है।  दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग 14  में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने राजस्थान रॉयल्स को 10 विकेट से हरा दिया। इस दौरान कप्तान विराट कोहली ने एक रिकॉर्ड भी कायम किया। मैच के दौरान विराट ने

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने जनवरी में एक नन्हीं सी परी का स्वागत किया। कपल ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। अनुष्का और विराट दोनों ही अपनी बेटी के लिए काफी प्रोटैक्टिव है। वहीं विराट जितने अच्छे पति है उतने ही अच्छे एक पिता भी है। इस बात का सबूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा विराट का वीडियो है।  

Bollywood Tadka

दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग 14  में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने राजस्थान रॉयल्स को 10 विकेट से हरा दिया। इस दौरान कप्तान विराट कोहली ने एक रिकॉर्ड भी कायम किया। मैच के दौरान विराट ने 72 रनों की पारी खेली। इसी के साथ कप्तान इस लीग में 6000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। अपनी इस हाफ सेंचुरी को पूरा करने के बाद विराट कोहली ने अपनी बेटी को इसे समर्पित किया।

Bollywood Tadka

इसके साथ ही उन्होंने स्टैंड में बैठी पत्नी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस भी दी। वीडियो में आप देख सकते हैं विराट क्रिकेटर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी करने के बाद पवेलियन में बैठीं अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और वामिका को फ्लाइंग किस दे रहे हैं। विराट पहले खुशी से अपना बल्ला हवा में उठाते हैं उसके बाद फ्लाइंग किस देते हैं,

Bollywood Tadka

इसके बाद विराट वामिको गोदी में लेने में इशारा कर के बताते हैं कि ये फ्लाइंग किस वामिक के लिए है। विराट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

कुछ दिन पहले ही अनुष्का और विराट को बेटी वामिका के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका को बेबी कैरियर में अपन सीने से लगा रखा था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by IPL (@iplt20)

 

 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 जनवरी को पेरेंट्स बने हैं। वामिका के जन्म को चार महीने पूरे होने वाले हैं, लेकिन अब तक लोगों को विरुष्का की बेटी का चेहरा देखने को नहीं मिला है। दोनों अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विरुष्का के साथ तस्वीरें शेयर कर चुके है लेकिन इन तस्वीरों में वामिका का चेहरा नजर नहीं आ रहा था। 


 

Content Writer: Smita Sharma

virat kohlihalf centurydaughtervamikawifeanushka sharmavideoIPL 2021Bollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...