main page

''अनुष्का या विराट' दोनों में से किसकी तरह दिखती हैं वामिका' क्रिकेटर की बहन भावना कोहली ने दिया ये जवाब

Updated 12 June, 2021 02:34:15 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली  पावरफुल कपल में से एक हैं। यह कपल इसी साल जनवरी में एक प्यारी सी बेटी का पेरेंट्स बना है। विरुष्का की लाडली का नाम वामिका है। फैंस अनुष्काऔर विराट की बेटी वामिका की एक झलक देखने के लिए फैन्स कब से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यही नहीं बीते दिनों जब अनुष्का मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं तो उन्होंने अपने हाथों से वामिका का चेहरा ढक रखा था।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली  पावरफुल कपल में से एक हैं। यह कपल इसी साल जनवरी में एक प्यारी सी बेटी का पेरेंट्स बना है। विरुष्का की लाडली का नाम वामिका है। फैंस अनुष्काऔर विराट की बेटी वामिका की एक झलक देखने के लिए फैन्स कब से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यही नहीं बीते दिनों जब अनुष्का मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं तो उन्होंने अपने हाथों से वामिका का चेहरा ढक रखा था।

Bollywood Tadka

हालांकि इस दौरान नन्हीं वामिका की झलक दिखीं थी, जिसे देख लग रहा था वह विराट की काॅर्बन काफी है। वहीं हाल ही में विराट कोहली की बहन भावना ने बताया वामिका किस की तरह दिखती हैं।

Bollywood Tadka

 

दरअसल,  विराट कोहली की बहन भावना कोहली ढींगरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट 'आस्क मी एनीथिंग' लाइव सेशन रखा। इस दौरान विराट और अनुष्का के फैंस ने कपल और उनकी बेटी से जुड़ा कई दिलचस्प सवाल पूछा। एक यूजर ने पूछा- 'क्या आप वामिका से मिली हैं? वो अनुष्का या विराट किसकी तरह ज्यादा दिखती है?' इसके जवाब में भावना लिखती हैं-'हां मैं मिली हूं। वह एक एंजेल हैं।'

Bollywood Tadka

बता दें कि विराट ने हाल ही में बताया था किउन्होंने अपनी बेटी वामिका को सोशल मीडिया से दूर रखा है। विराट ने कहा- हमने अपनी बेटी को तब तक सोशल मीडिया से दूर रखने का फैसला किया जब तक उसको इसकी समझ नहीं हो जाती है।'

Bollywood Tadka

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 11 जनवरी को अपनी पहली बच्ची के पैरंट्स बने हैं।  वामिका से साफ है कि यह नाम विराट के नाम के शुरुआती अक्षर 'व' और अनुष्‍का के नाम के आखिरी अक्षर 'क' को जोड़कर रखा गया है।
 

Content Writer: Smita Sharma

Virat KohlisisterBhavna Kohlianushka sharmavirushkadaughterVamikaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...