main page

खुद कोविड पाॅजिटिव..अब सिर से उठा पिता का साया,लाचारी व्यक्त करते हुए विशाल ददलानी बोले-'मैं मां को कठिन समय में पकड़ने भी नहीं जा सकता'

Updated 08 January, 2022 12:47:25 PM

दुनियाभर में एक बार फिर कोरोना ने अपने पैर पसार लिए हैं। आमजन से लेकर टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स इस वायरस की शिकार हो रहे है। बीते दिन ही जाने माने सिंगर विशाल ददलानी ने अपने कोरोना पाॅजिटिव होने की जानकारी दी थी। इसी बीच उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। दरअसल, विशाल ददलानी के पिता मोती ददलानी का नि

मुंबई: दुनियाभर में एक बार फिर कोरोना ने अपने पैर पसार लिए हैं। आमजन से लेकर टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स इस वायरस की शिकार हो रहे है। बीते दिन ही जाने माने सिंगर विशाल ददलानी ने अपने कोरोना पाॅजिटिव होने की जानकारी दी थी। इसी बीच उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। दरअसल, विशाल ददलानी के पिता मोती ददलानी का निधन हो गया है। 

Bollywood Tadka

 उन्होंने 79 की उम्र में अंतिम सांस ली। पिता के निधन की जानकारी सिंगर ने पोस्ट शेयर कर दी। अपने पिता के निधन की जानकारी देते हुए विशाल ददलानी एक बेहद इमोशनल पोस्ट भी लिखा है जिसमें उन्होंने कोरोना के चलते अपनी 'लाचारी' का इजहार किया।

Bollywood Tadka

विशाल ददलानी ने पिता की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह मुस्कुराते दिख रहे हैं। इसके साथ विशाल ने लिखा-'पिछली रात, मैंने मेरे सबसे अच्छे दोस्त और इस धरती पर सबसे अच्छे और दयालु व्यक्ति को खो दिया। मुझे जिंदगी में उनसे अच्छा पिता, उनसे अच्छा शिक्षक या एक बेहतर व्यक्ति नहीं मिल सकता था। मुझमें जो कुछ भी अच्छा है, वह उनका एक हल्का प्रतिबिंब है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VISHAL (@vishaldadlani)

उन्होंने आगे लिखा-'वह पिछले 3/4 दिनों से आईसीयू में थे लेकिन मैं कल से उनसे मिलने नहीं जा सका क्योंकि मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हूं। मैं अपनी मां को उनके सबसे कठिन समय में पकड़ने भी नहीं जा सकता। यह सच में बिलकुल भी ठीक नहीं है। मैं नहीं जानता कि उसके बिना दुनिया में कैसे रहना है। मैं पूरी तरह से खो गया हूं।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VISHAL (@vishaldadlani)

गौरतलब है कि विशाल ददलानी ने शुक्रवार को ही अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने का जानकारी दी थी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था- यह किसी के लिए भी है जो पिछले सप्ताह या 10 दिनों में मेरे संपर्क में आया होगा। मेरे लक्षण अपेक्षाकृत हल्के हैं, लेकिन फिर भी काफी परेशान करने वाले हैं। कृपया सावधान रहें।

 

Content Writer: Smita Sharma

Vishal DadlanifatherMoti Dadlanipasses AwayCovid PositiveBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...