main page

विवेक-दिव्यांका ने समंदर के बीचों बीच सेलिब्रेट की इंगेजमेंट एनिवर्सरी, हाथों में हाथ थाम कपल ने लिया क्रूज राइड का मजा

Updated 16 January, 2022 11:23:19 AM

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी टीवी सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक है। वह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन सेंस को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। वहीं पति और एक्टर विवेक दहिया के साथ भी उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। कपल के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग बनाते हैं। हाल ही में इस खूबसूरत जोड़ी की इंगेजमेंट को पूरे 6 साल हो गए है। इस मौके को खास बनाते हुए कपल ने अपनी इंगेजमेंट एनिवर्सरी को क्रूज पर सेलिब्रेट किया, जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी टीवी सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक है। वह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन सेंस को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। वहीं पति और एक्टर विवेक दहिया के साथ भी उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। कपल के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग बनाते हैं। हाल ही में इस खूबसूरत जोड़ी की इंगेजमेंट को पूरे 6 साल हो गए है। इस मौके को खास बनाते हुए कपल ने अपनी इंगेजमेंट एनिवर्सरी को क्रूज पर सेलिब्रेट किया, जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

Bollywood Tadka


अपनी 6वीं इंगेजमेंट एनिवर्सरी पर दिव्यांका त्रिपाठी पति के साथ बीच ट्रिप का खूब लुत्फ उठाया। इस दौरान वह फ्लोरल ब्रीज़ी ड्रेस पहने नजर आईं, जबकि विवेक दहिया ने ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में कैज़ुअल दिखे।


वीडियो में देखा जा सकता है कि दिव्यांका और विवेक सनग्लासेज पहने समंदर के बीचो बीच क्रूज राइड के मजा ले रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए दिव्यांका ने पोस्ट में लिखा, “आज कुछ साल पहले हमने बहुत ही गुपचुप सगाई थी। कैसे हमने विश्वास की छलांग लगाकर खुद को और दूसरों को हैरान किया। उस दिन से हम एक साथ कितना बदल गए हैं! मैं अपने लिए चीजें करती हूं, फिर भी, लीन रहते हुए भी, आप हमेशा मेरे दिमाग में रह जाते हैं और मैं बस तुम्हारे बारे में सोचती हूं। हैप्पी इंगेजमेंट एनिवर्सरी हनी विवेक दहिया हैशटैग इंगेजमेंट एनिवर्सरी हैशटैग दिवेक।”


  Bollywood Tadka


बता दें, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की मुलाकात टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। सेट पर काम करते-करते दोनों को प्यार हो गया और गुपचुप सगाई के बाद ये कपल 2016 में शादी के बंधन में बंध गया था।

 
 

Content Editor: Sanjeev Sharma

Vivek DahiyaDivyanka Tripathicelebratedengagement anniversaryTelevision NewsTelevision News and GossipTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...