main page

बिना वीजा के दुबई पहुंचे विवेक ओबेरॅाय, एयरपोर्ट पर हुआ ऐसा बर्ताव, वीडियो शेयर कर बोले- इतनी बड़ी गड़बड़...

Updated 15 January, 2021 11:43:05 AM

बाॅलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय हाल ही में कुछ पर्सनल काम के चलते दुबई पहुंचे। दुबई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही विवेक को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दरअसल, विवेक ओबेरॉय बिना वीजा के ही UAE पहुंच गए थे। जिस पर उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि  इस समस्या से बाहर निकलने में दुबई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने उनकी मदद की।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय हाल ही में कुछ पर्सनल काम के चलते दुबई पहुंचे। दुबई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही विवेक को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दरअसल, विवेक ओबेरॉय बिना वीजा के ही UAE पहुंच गए थे। जिस पर उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि  इस समस्या से बाहर निकलने में दुबई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने उनकी मदद की।

Bollywood Tadka

 

इस दौरान का किस्सा विवेक ने वीडियो शेयर कर सुनाया। वीडियो में विवेक ने कहा-'मैं दुबई अपने कुछ काम के लिए आया हूं। यहां मेरे साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद मुझे लगा कि इसे आपके साथ शेयर करना चाहिए। जब मैं दुबई पहुंचा तो मुझे महसूस हुआ कि मैं अपना वीजा लाना भूल गया हूं। मेरे पास फोन में भी इसकी डिजिटल कॉपी भी नहीं हैं।  मैंने यह बड़ी गड़बड़ी कर दी। यह थोड़ा अजीब है क्योंकि आप यहां पहुंचने पर वीजा खरीद सकते हैं। अगर आपके पास पहले से ही वीजा है तो सिस्टम आपके वीजा एप्लिकेशन को रिजेक्ट कर देता है। यह परेशानी थी।' 

Bollywood Tadka

 

विवेक ने आगे कहा- 'मैं बस दुबई के लोगों को धन्यवाद कहना चाहता हूं। आमतौर पर धारणा है कि दुबई के लोग बहुत कठोर होते हैं लेकिन यहां के लोग बहुत प्यारे हैं। इमीग्रेशन कंट्रोल, पासपोर्ट अधिकारी मेरे पास आए और उन्होंने मेरे साथ बहुत अच्छा बर्ताव किया। सबकुछ सुलझा लिया और मुझे इस समस्या से बाहर निकाला। विशेष रूप से मरहबा सेवा, जहां एक महिला अधिकारी रोशेल ने मेरी मदद की जो मुझे एयरपोर्ट के सभी विभागों में ले गईं और मेरी परेशानी का दूर किया। यह मुझे बहुत अच्छा लगा। बस उन सभी अधिकारियों को शुक्रिया कहना चाहता हूं जिन्होंने मेरी इतनी मदद की। दुबई एयरपोर्ट का शुक्रिया अदा करता हूं। उम्मीद है अब मैं यहां अपनी यात्रा आराम से कर सकता हूं। '

Bollywood Tadka


सैंडलवुड ड्रग्स मामले में गिरफ्तार विवेक के साले 

विवेक हाल ही में उस समय चर्चा में आए जब सैंडलवुड ड्रग्स मामले में उनके साले आदित्य अल्वा को पुलिस ने कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया। आदित्य अल्वा पर ड्रग्स वाली पार्टी आयोजित करने का आरोप है। इसके अलावा इस मामले में विवेक के मुंबई स्थित घर पर पुलिस ने छापेमारी की थी। विवेक की पत्नी प्रियंका अल्वा को इस मामले में नोटिस जारी किया गया था।

: Smita Sharma

Vivek OberoiDubaivisaproblemsairportBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...