main page

कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आए विवेक ओबेरॉय, ऑक्सीजन मैन रिलीफ फंड में डोनेट किए 25 लाख

Updated 03 June, 2021 08:53:40 PM

कोरोना काल में स्टार्स ने कोरोना मरीजों के लिए बढ़-चढ़ कर मदद की है। इन स्टार्स में से एक विवेक ओबेरॉय हैं, जो कई सालों से सामाजिक कार्यों में लगे हुए हैं। हाल ही में विवेक ने कोरोना मरीजों के लिए मदद का हाथ बढाया है। विवेक ने फंडरेजर में 25 लाख डोनेट किए हैं। डॉ. विवेक बिंद्रा ने इस बात का खुलासा किया।

मुंबई. कोरोना काल में स्टार्स ने कोरोना मरीजों के लिए बढ़-चढ़ कर मदद की है। इन स्टार्स में से एक विवेक ओबेरॉय हैं, जो कई सालों से सामाजिक कार्यों में लगे हुए हैं। हाल ही में विवेक ने कोरोना मरीजों के लिए मदद का हाथ बढाया है। विवेक ने फंडरेजर में 25 लाख डोनेट किए हैं। डॉ. विवेक बिंद्रा ने इस बात का खुलासा किया।

Bollywood Tadka
 डॉ. विवेक बिंद्रा ने आई एम ऑक्सीजन मैन के एक इवेंट के दौरान कहा- विवेक ओबेरॉय कितने उदार हैं और उन्होंने बिना किसी को बताए 25 लाख रुपये का योगदान दिया। विवेक यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं कि इस दूसरी लहर में कोविड-19 से पीड़ित सभी लोगों को उचित चिकित्सा मिले। आई एम ऑक्सीजन मैन की इस पहल ने दिल्ली में 200 बिस्तरों वाला एक मुफ्त कोविड अस्पताल स्थापित और संचालित किया है, जो पहले ही 1000 से अधिक लोगों की जान बचा चुका है। डॉ विवेक बिंद्रा के साथ विवेक ओबेरॉय यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि भारत कोविड-19 की तीसरी लहर के लिए पूरी तरह से चिकित्सकीय रूप से सुसज्जित रहे।

Bollywood Tadka
बता दें आई एम ऑक्सीजन मैन पहल के अलावा विवेक ने गरीब बच्चों के लिए सैकड़ों मुफ्त हार्ट सर्जरी को प्रायोजित किया है। एक्टर 2.5 लाख से अधिक, वंचित बच्चों को कैंसर से बचाया है। विवेक 2200 से अधिक छोटी लड़कियों को बाल वेश्यावृत्ति से बचाया है, जिनमें से 50 से अधिक आज छात्रवृत्ति पर विदेश में पढ़ रही हैं। विवेक 3000 वंचित बच्चों को खाना खिलाने के लिए कैंसर पेशेंट्स एड एसोसिएशन के साथ काम कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

vivek oberoidonated25 lakhi am oxygen man relief fundBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...