main page

लव लाइफ को लेकर विवेक ओबेरॉय का बयान- 'जितनी ज्यादा लड़कियों को डेट किया, उतना ही खुद को अकेला महसूस किया'

Updated 24 April, 2022 12:04:38 PM

एक्टर विवेक ओबेरॉय ने साल 2010 में प्रियंका अल्वा से शादी की थी। एक्टर प्रियंंका के साथ अपनी लाइफ में बेहद खुश हैं। दोनों के दो बच्चे हैं। लेकिन शादी से पहले विवेक के अफेयर्स खूब चर्चा में रहे थे। ऐश्वर्या राय संग विवेक का रिश्ता खूब विवादों में रहा था। ऐश्वर्या राय संग रिश्ते के कारण विवेक की सलमान खान से लड़ाई भी हो गई थी। हाल ही में विवेक ने अपनी लव लाइफ को लेकर बात की है।

मुंबई. एक्टर विवेक ओबेरॉय ने साल 2010 में प्रियंका अल्वा से शादी की थी। एक्टर प्रियंंका के साथ अपनी लाइफ में बेहद खुश हैं। दोनों के दो बच्चे हैं। लेकिन शादी से पहले विवेक के अफेयर्स खूब चर्चा में रहे थे। ऐश्वर्या राय संग विवेक का रिश्ता खूब विवादों में रहा था। ऐश्वर्या राय संग रिश्ते के कारण विवेक की सलमान खान से लड़ाई भी हो गई थी। हाल ही में विवेक ने अपनी लव लाइफ को लेकर बात की है।

Bollywood Tadka
विवेक ने कहा- 'मैं बेहद ईमानदार हूं। चाहे काम हो या फिर मेरे रिश्ते और दोस्त, मैं हर चीज में अपना 100 फीसदी देता हूं। मैं अपनों के साथ हमेशा खड़ा रहता हूं, चाहे जो भी हो जाए। फिर चाहे उसकी कुछ भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े। उस वक्त प्यार को लेकर मेरा एक्सपीरियंस ऐसा रहा जहां मैंने नीचा महसूस किया। मुझे लगा मेरी कोई वैल्यू नहीं है। मुझे लगा कि मैंने मेरे रिश्ते में जो कुछ भी दिया उसके बदले में वो इज्जत नहीं मिली जो डिजर्व करता था। वो इज्जत और वो स्वीकृति गायब थी।'

Bollywood Tadka
विवेक ने आगे कहा- 'उन सब चीजों ने मुझे बहुत चिड़चिड़ा बना दिया था और कड़वाहट से भर दिया था। उस वक्त मैं किसी और के साथ प्यार में नहीं पड़ना चाहता था। मैं बस फ्लिंग चाहता था। एक कैजुअल स्टोरी चाहता था। मैं उस रास्ते पर भी चला। लेकिन मैंने जितनी ज्यादा लड़कियों को डेट किया उतना ही खुद को अकेला महसूस किया। मेरा मतलब मैंने डेट किया। हर बॉक्स चेक किया। जो कुछ भी मुझे खुश रख सकता था, वो सब किया। लेकिन वह रियल नहीं था। पर जब मैं प्रियंका से पहली बार मिला तो इम्प्रेस हो गया। मैं पहली बार किसी को बिना किसी मास्क या मेकअप के देख रहा था।'

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

vivek oberoilove lifeBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...