main page

बिना हेलमेट-मास्क लगाए मुंबई की सड़कों पर बाइक दौड़ा रहे थे विवेक ओबेरॉय, पुलिस ने काटा चालान

Updated 20 February, 2021 10:27:17 AM

बाॅलीवुड एक्टर विवेक ओबेराॅय को बिना हेलमेट और मास्क लगाए बाइक चलाना काफी महंगा पड़ गया है। दरअसल, सामाजिक कार्यकर्ता बीनू वर्गीस ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख, मुंबई पुलिस और मुंबई महानगर पालिका को टैग किया था। इसके साथ ही विवेक ओबेराॅय के खिलाफ कार्रवाई की मांग क

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर विवेक ओबेराॅय को  बिना हेलमेट और मास्क लगाए बाइक चलाना काफी महंगा  पड़ गया है। दरअसल, सामाजिक कार्यकर्ता बीनू वर्गीस ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख, मुंबई पुलिस और मुंबई महानगर पालिका को टैग किया था। इसके साथ ही विवेक ओबेराॅय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

Bollywood Tadka

मुंबई पुलिस ने विवेक ओबेरॉय पर आईपीसी की धारा 188, 269, मोटर वेहिकल एक्ट की धारा 129, 177 और एपेडमिक एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। यह मामला जुहू पुलिस ने दर्ज किया है।

Bollywood Tadka

वहीं सांताक्रूज ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट गाड़ी चलाने के मामले में ओबेराय को 500 रुपए का चालान  भेजा। मुंबई पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने खबर की पुष्टि की है।

Bollywood Tadka

वर्गीस का कहना है कि विवेक ओबेरॉय वेलेंटाइन डे के दिन अपनी पत्नी के साथ बिना हेलमेट और मास्क के बाइक चला रहे थे। लेकिन जिम्मेदार नागरिक होने के चलते, उन्हें इस बात का एहसास होना चाहिए कि ऐसे समय जब कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, ऐसी लापरवाही ठीक नहीं है।बता दें कि वेक ओबरॉय ने खुद 14 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)

Content Writer: Smita Sharma

vivek oberoiridingbikewithout helmetmumbai policechallanBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...