main page

बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए विवेक का काटा चालान, कॉपी दिखाते हुए बोले- 'ये हमारी पावटी कट गई है'

Updated 27 February, 2021 10:53:00 AM

सोशल मीडिया पर इन दिनों यशराज मुखाते का ''पावरी होरी है'' का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस पर दीपिका पादुकोण से लेकर शाहिद कपूर इस पर वीडियो बना चुके हैं। अब एक्टर विवेक ओबेरॉय ने भी इस पर वीडियो बनाया है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मुंबई. सोशल मीडिया पर इन दिनों यशराज मुखाते का 'पावरी होरी है' का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस पर दीपिका पादुकोण से लेकर शाहिद कपूर इस पर वीडियो बना चुके हैं। अब एक्टर विवेक ओबेरॉय ने भी इस पर वीडियो बनाया है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

Bollywood Tadka
वीडियो में विवेक चालान की कॉपी दिखाते हुए कह रहे है- 'ये हम हैं और ये हमारी बाइक्स हैं और ये हमारी पावटी कट गई है।' वीडियो शेयर करते हुए विवेक ने लिखा- 'यह आपके लिए है मुंबई पुलिस।' फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें वेलेंटाइन डे पर विवेक ने नई बाइक मंगवाई थी और पत्नी प्रियंका के साथ बिना हेलमेट पहने मुंबई की सड़कों पर घूमने निकले थे। फैंस दोनों के साथ सेल्फी लेते भी नजर आए थे। इसी को लेकर मुंबई पुलिस ने उनका चालान काट दिया था। विवेक ने पत्नी को बाइक पर घूमते हुए का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
Content Writer: Parminder Kaur

vivek oberoisharedpawri hori haimemevideochallanBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...