main page

'दिल दोस्ती डांस' फेम वृंदा दौड़ा ने की बेटे की ग्रैंड नामकरण सेरेमनी,फूलों से सजे झूले में सकून से सोता दिखा न्यूबाॅर्न बेबी

Updated 26 August, 2021 08:36:04 AM

बी-टाउन इंडस्ट्री में कई स्टार्स के घर इस साल नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, करीना कपूर खान-सैफ अली खान, कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ, गीताबसरा-हरभजन सिंह, दीया मिर्जा- वैभव राखी समेत कई स्टार्स के नाम शामिल हैं। वहीं दिल दोस्ती डांस फेम वृंदा दौड़ा भी इन दिनों अपनी मदरहूड को काफी एंजॉय कर रही हैं। वृंदा दौड़ा ने 30 जून,2021 को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया।

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री में कई स्टार्स के घर इस साल नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, करीना कपूर खान-सैफ अली खान, कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ, गीताबसरा-हरभजन सिंह, दीया मिर्जा- वैभव राखी समेत कई स्टार्स के नाम शामिल हैं। वहीं दिल दोस्ती डांस फेम वृंदा दौड़ा भी इन दिनों अपनी मदरहूड को काफी एंजॉय कर रही हैं। वृंदा दौड़ा ने 30 जून,2021 को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया।

Bollywood Tadka

इस खुशखबरी को वृंदा दौड़ा ने पति भविन संग खास अंदाज में शेयर किया था। वहीं अब इस कपल ने अपने न्यूबाॅर्न बेबी के नाम का भी ऐलान कर दिया है। दरअसल, बीते 24 अगस्त को वृंदा और उनके पति भविन ने अपने न्यू बोर्न बेबी के लिए नामकरण समारोह रखा था, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में शेयर की हैं।

Bollywood Tadka

तस्वीर में वृंदा के बेटे के साथ एक कार्ड रखा हुआ है, जिस पर लिखा है 'हेलो वर्ल्ड माई नेम इज श्रेयान भविन मेहता'।  इसी के साथ वृंदा ने नामकरण समारोह से भी अपने पति और बेटे के साथ खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।

Bollywood Tadka

नामकरण समारोह के लिए वृंदा ने व्हाइट थीम को अपनाया। व्हाइट कलर के झूले को चारों ओर से पिंक, येलो और ग्रीन कलर के फूलों से सजाया गया है।

Bollywood Tadka

एक तस्वीर में वृंदा अपने पति का हाथ पकड़े इस झूले के पास बैठी बेहद खुश दिखाई दे रही हैं, जबकि उनका बेबी झूले में शांति से सो रहा है। सोशल मीडिया पर इनकी क्यूट फैमली पिक्चर खूब वायरल हो रही है। 

Bollywood Tadka

बताते चलें कि वृंदा पहली बार मां बनी हैं। वह  इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रही थीं। अपनी प्रेगनेंसी से जुड़ी हर अपडेट उन्होंने फैंस के साथ शेयर किए हैं। बेटी के जन्म के बाद भी वृंदा कई तस्वीरें शेयर करती रही हैं।

Bollywood Tadka

एक तस्वीर में कपल अपने न्यूबाॅर्न बेबी को निहाराता दिख रहा है। वहीं कुछ तस्वीरों में वृंदा लाडले को बाहों में लिए खूब प्यार लुटा रही हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि  वृंदा दौड़ा को 'दिल दोस्ती डांस' सीरियल में रानी के रोल से खूब लोकप्रियता मिली है। उन्होंने डायमंड व्यापारी भविन मेहता को 3 साल डेट करने के बाद 24 दिसंबर 2016 को शादी की थी।शादी के बाद वह छोटे पर्दे से दूर चले गईं। 


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Dil Dosti Dance Vrinda Dawdababy boyNamesAdorableCeremonypicturesShreyaan MehtaBhavin MehtaLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...