बाॅलीवुड के फेमस सिंगर वाजिद खान का 1 जून को मुंबई में निधन हुआ। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ उनके फैंस को भी सदमा लगा। वाजिद की याद में भाई साजिद ने आए दिन तस्वीरें पोस्ट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में वाजिद के निधन के बाद शुक्रवार को उनके परिवार ने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने इलाज के लिए
06 Jun, 2020 12:21 PMमुंबई: बाॅलीवुड के फेमस सिंगर वाजिद खान का 1 जून को मुंबई में निधन हुआ। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ उनके फैंस को भी सदमा लगा। वाजिद की याद में भाई साजिद ने आए दिन तस्वीरें पोस्ट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में वाजिद के निधन के बाद शुक्रवार को उनके परिवार ने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने इलाज के लिए अस्पताल के कर्मचारियों का शुक्रिया अदा किया। इस बयान में उन्होंने यह भी बताया कि वाजिद की मृत्यु कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई। बयान में कोरोना वायरस का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।
बयान में कहा-'हमारे सबसे प्यारे वाजिद का निधन 47 साल की उम्र में 1 जून को कार्डियक अरेस्ट की वजह से सुराना सेठिया अस्पताल में 12:30 बजे हुआ। पिछले साल उनका एक सफल किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था और उनका गले के संक्रमण का इलाज चल रहा था।'

इसके साथ ही उन्होंने वाजिद का इलाज कर रहे डाॅक्टरों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा-''डॉक्टर्स और स्टाफ मेंबर्स वाजिद का ख्याल रहने के लिए शुक्रिया। उन सभी प्रशंसकों को शुक्रिया जिन्होंने वाजिद की सलामती के लिए दुआ मांगी। वाजिद हमेशा हमारे दिलों में बसे रहेंगे।'

इससे पहले इससे पहले साजिद ने अपने इंस्टाग्राम पर वाजिद के साथ की एक तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने एक भावुक पोस्ट लिखा था। उन्होंने लिखा-'मैं इस दुनिया में मां के साथ हूं। तुम उस दुनिया में पापा के साथ, मेरे जन्नत के रॉकस्टार।'
बता दें कि साजिद-वाजिद की जोड़ी बॉलीवुड की मशहूर संगीतकार की जोड़ियों में से एक रही है। वाजिद के निधन के बाद अब ये जोड़ी हमेशा के लिए टूट गई। साजिद-वाजिद ने खासकर सलमान खान के लिए कई फिल्मों में हिट गाने दिए थे। उन्होंने हाल ही में ईद के मौके पर रिलीज हुए साॅन्ग भाई-भाई में अपना संगीत दिया था।