main page

विवादः 4 साल पुराने केस में सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ वारंट जारी, 25 अप्रैल को होगी पेशी

Updated 06 March, 2022 02:07:21 PM

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा बीते दिनों एक्टर सलमान खान संग फेक वेडिंग फोटो वायरल होने के बाद खूब सुर्खियों में आई थीं। हालांकि, बाद में एक्ट्रेस ने उस वायरल फोटो पर चुप्पी तोड़ते हुए सचाई सबके सामने रखी और बताया कि वो सिर्फ फेक फोटो है। वहीं उस खबर के बाद सोनाक्षी एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस के खिलाफ वारंट  जारी किया गया है और उन्हें 25 अप्रैल को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिए गए हैं।

 

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा बीते दिनों एक्टर सलमान खान संग फेक वेडिंग फोटो वायरल होने के बाद खूब सुर्खियों में आई थीं। हालांकि, बाद में एक्ट्रेस ने उस वायरल फोटो पर चुप्पी तोड़ते हुए सचाई सबके सामने रखी और बताया कि वो सिर्फ फेक फोटो है। वहीं उस खबर के बाद सोनाक्षी एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस के खिलाफ वारंट  जारी किया गया है और उन्हें 25 अप्रैल को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिए गए हैं।


सोनाक्षी सिन्हा और उनके एक साथी के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगा है। सोनाक्षी पैसे लेने के बावजूद एक इवेंट में नहीं पहुंची थीं। दरअस, ये केस 4 साल पुराना है। फरवरी 2019 में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। तब से एक्ट्रेस और उनके दोस्त के खिलाफ धोखाधड़ी का केस चल रहा है, जिसकी सुनवाई 25 अप्रैल, 2022 को होनी है।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, मुरादाबाद के शिवपुरी इलाके के रहने वाले प्रमोद शर्मा एक इवेंट ऑर्गनाइजिंग फर्म चलाते हैं। इस फर्म द्वारा 2019 में आयोजित एक इवेंट के लिए सोनाक्षी सिन्हा और उनसे जुड़ी अन्य इवेंट कंपनियों ने प्रमोद शर्मा के साथ 37 लाख की धोखाधड़ी की है। इस मामले में कटघर पुलिस ने जांच-पड़ताल करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा और उनके साथी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।

 

बताया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा को इवेंट में आने के लिए 28 लाख 17 हजार रुपये दिए गए थे, जिसका भुगतान चार किश्तों में किया गया था। हालांकि, बाद में सोनाक्षी में उस इवेंट में नहीं पहुंचीं थी, जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायत की गई थी।

Content Writer: suman prajapati

WarrantSonakshi SinhaaccusedfraudBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...