एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने रविवार को मुंबई में ''जियो MAMI'' फिल्म इवेंट में हिस्सा लिया। अब आलिया कहीं हों और खबर ना बने, ऐसा तो हो ही नहीं सकता।
15 Oct, 2019 12:50 PMबॉलीवुड तड़का डेस्क। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने रविवार को मुंबई में 'जियो MAMI' फिल्म इवेंट में हिस्सा लिया। अब आलिया कहीं हों और खबर ना बने, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। करण जौहर के सवालों का जवाब देते हुए एक्ट्रेस को उस समय शर्मिंदा होना पड़ा जब उन्होंने स्टेज पर एफ-शब्द निकल गया।
इवेंट के एक वीडियो में आलिया को करीना के बारे में बोलते हुए दिखाया गया है कि कैसे वह महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन रही हैं। उन्होंने कहा, "वह वास्तव में मेरे लिए एक प्रेरणा रही है। पहले कोई एक्ट्रेस शादी करती थी, तो उसका करियर थोड़ा धीमा हो जाता था, लेकिन उन्होंने इस नियम को तोड़ दिया। इसके बाद आलिया ने बताया कि कैसे अपने दोस्तों के साथ करीना के जिम लुक्स के बारे में बात करते हैं और अधिक जब वह कहती हैं, "ट्रैक पैंट को पाउट के साथ ट्रैक करना, ये केवल च ** है!" इसके बाद जब उन्हें महसूस हुआ कि उनके मुहं से कुछ गलत निकल गया है, तो वह रुक गई। करीना ने चौंकते हुए अपने चेहरे को हाथों से ढक लिया।
इवेंट में करीना, आलिया और करण ने खूब मस्ती की। उन्होंने दर्शकों से सवाल लिए और बातचीत के बीच में वरुण धवन को फोन भी किया। करण ने उनसे एक्टर रणबीर कपूर के साथ रिश्ते के बारे में भी बात की।