main page

सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगा अनुष्का शर्मा का स्टैचू, पुतले में होगा ये खास फीचर

Updated 11 July, 2018 03:31:50 PM

: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। अब उनके नाम के साथ एक और सम्मान जुड़ने वाला है। दरअसल, जल्द ही सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में अनुष्का का वैक्स स्टैचू लगने वाला है।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। अब उनके नाम के साथ एक और सम्मान जुड़ने वाला है। दरअसल, जल्द ही सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में अनुष्का का वैक्स स्टैचू लगने वाला है। इससे पहले  इस म्यूजियम में मीडिया पर्सनैलिटी ओप्रा विन्फ्रे, फुटबॉलरक्रिस्टियानो रोनाल्डो और रेसिंग ड्राइवर लुईस हैमिल्टन जैसे सितारों के स्टैचू हैं। 

 

Bollywood Tadka

 

अनुष्का के स्टैचू की सबसे खास बात होगी कि ये बाकी स्टैचू से अलग लोगों से बात भी करेगा। खबरों के अनुसार, 'अनुष्का के स्टैचू में ऐसा फीचर होगा जिससे वो बात कर सकेगा।'  अनुष्का के स्टैचू के साथ मैडम तुसाद इस नए फीचर को लॉन्च करने जा रहा है।

 

Bollywood Tadka

 

अनुष्का का स्टैचू एक फोन पकड़े हुए होगा। अनुष्का का स्टैचू एक फोन पकड़े हुए होगा। मैडम तुसाद सिंगापुर के जनरल मैनेजर एलेक्स वॉर्ड ने कहा कि अनुष्का के स्टैचू के लिए कई लोगों ने उनसे अनुरोध किया था।

 

Bollywood Tadka

अनुष्का की फिल्मों की बात करें तो वह फिल्म जीरो, 'सुई धागा : मेड इन इंडिया' में नजर आएंगी। 

:

wax statueanushka sharmamadame tussaudssingapore

loading...