सिंगर नेहा कक्कड़ आज बाॅलीवुड के टाॅप सिंगर्स में से एक हैं। उनके गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं। नेहा के गाने हर फंक्शन में बजते हैं और फैंस उन गानों पर झूमकर नाचते हैं। सिंगिंग में हिट करियर बनाने वाली नेहा कक्कड़ ने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष किया है। कभी रियालिटी शो इंडियन आइडल से पहचान बनाने वाली नेहा आज उसी शो की जज हैं।
12 Apr, 2021 12:19 PMमुंबई: सिंगर नेहा कक्कड़ आज बाॅलीवुड के टाॅप सिंगर्स में से एक हैं। उनके गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं। नेहा के गाने हर फंक्शन में बजते हैं और फैंस उन गानों पर झूमकर नाचते हैं। सिंगिंग में हिट करियर बनाने वाली नेहा कक्कड़ ने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष किया है। कभी रियालिटी शो इंडियन आइडल से पहचान बनाने वाली नेहा आज उसी शो की जज हैं।
लेकिन क्या आप को पता है कि नेहा कक्कड़ की इसी आवाज को सुनकर अनु मलिक ने उन्हें बुरी तरह डांटा था और कहा था कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि अपने मुंह पर थप्पड़ मार लें। हाल ही में नेहा का इंडियन आइडल के सीजन 2 के ऑडिशन के दिनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान शो के जज अनु मलिक, सोनू निगम और फराह खान थे।
ऑडिशन के वक्त नेहा कक्कड़ ने 'रिफ्यूजी' फिल्म का गाना 'ऐसा लगता है' गाया तो शो के जज उन्हें देखते ही रह गए। उनका गाना सुन जज अनु मलिक ने हैरान कर देने वाला रिएक्शन दिया था। इस वायरल वीडियो में अनु कहते सुनाई दे रहे हैं-ये कैसा गा रही हो तुम, मेरा खुद को थप्पड़ मारने का मन कर रहा है।
अनु मलिका ने आगे कहा हैं- क्या हो गया तेरे को? इतना कहते ही वह अपने मुंह पर जोर से थप्पड़ भी मारते हैं। वहीं खड़ी नेहा कक्कड़ हैरानी से मुंह खोले देखती रह जाती हैं और रोने लग जाती हैं और बाहर निकल आई थीं। बता दें कि नेहा इन दिनों इंडियन आइडल 12 में बतौर जज नजर आ रही हैं। वह एक एपिसोड के लिए लाखों में फीस ले रही हैं।