main page

जब सरकार ने भी खड़े कर लिए थे अपने हाथ, तब 128 सेक्स वर्कर्स की मदद के लिए आगे आए थे सुनील शेट्टी

Updated 29 May, 2020 03:29:24 PM

बाॅलीवुड स्टार्स सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में होरो वाले काम करते हैं। हाल ही में देश में फैली महामारी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सोनू सूद, सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे ऐक्टर्स ने दिल खोलकर लोगों की मदद की है। इससे पहले भी कई आपदाओं के समय इन स्टार्स ने मदद के लिए आपना हाथ बढ़ाया है।

मुंबई: बाॅलीवुड स्टार्स सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में होरो वाले काम करते हैं। हाल ही में देश में फैली महामारी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सोनू सूद, सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे ऐक्टर्स ने दिल खोलकर लोगों की मदद की है। इससे पहले भी कई आपदाओं के समय इन स्टार्स ने मदद के लिए आपना हाथ बढ़ाया है।  लेकिन एक ऐसा समय भी था जब किसी मुसीबत के दौरान सरकारों ने हाथ खड़े कर लिए थे तब बॉलीवुड के 'अन्ना' सुनील शेट्टी एक हीरो की तरह सामने आए।

Bollywood Tadka

जी हां, ये बात साल 1996 की है। जब भारत सरकार ने जानलेवा बीमारी एड्स को रोकने के लिए देशभर के अलग-अलग हिस्सों में रेड लाइट एरिया में छापेमारी शुरू की थी। तब मुंबई के मशहूर रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा में भी छापेमारी की गई थी। इस छापेमारी में कुछ 456 सेक्स वर्कर्स को रेस्क्यू किया गया था।इन सेक्स वर्कर्स में बड़ी संख्या में नेपाल की लड़कियां भी थीं।

Bollywood Tadka


14 से 30 साल की बेसहारा नेपाली लड़कियां


छापेमारी में बचाई गई नेपाली लड़कियों की उम्र केवल 14 से 30 साल के बीच थी। इनसें से दो लड़कियों की एड्स के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद भारत सरकार ने इन लड़कियों को नेपाल भेजने की ठानी। लेकिन नेपाल सरकार ने इन लड़कियों को अपने देश में लेने से मना कर दियै था क्योंकि उनके पास अपनी नागरिकता साबित करने के कोई कागज या बर्थ सर्टिफिकेट्स नहीं थे। ऐसे में ये लड़कियां बेसहारा हो गई थीं।

Bollywood Tadka

जब कोई नहीं आया तो इन लड़कियों का मसीहा बने 'अन्ना'

भारत और नेपाल की सरकारों ने जब इन लड़कियों को स्वीकार करने या इनका खर्च उठाने से मना कर दिया तो इन लड़कियों की मदद के लिए सुनील शेट्टी आगे आए। सुनील ने तब कुल 128 लड़कियों वापस फ्लाइट से नेपाल भेजने का बंदोबस्त किया। उन्होंने इन लड़कियों का किराए का खर्च भी उठाया। बता दें कि सुनील हाल ही में फिल्म पहलवान में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ किच्चा सुदीप थे। 

 

: Smita Sharma

bollywood actorsuniel shettycomessupport128 workerskamathipuraBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...