main page

Throwback Picture: जब राम ने रावण को किया था सम्मानित, एक ही मंच पर दिखे अरुण-सुनील संग अरविंद

Updated 13 April, 2020 01:25:57 PM

कोरोना वायरस की वजह से देश में लाॅकडाउन किया गया। वहीं लाॅकडाउन के दौरान लोगों का इंटरटेरमेंट करने और दर्शकों की मांग पर  रामायण और महाभारत का प्रसारण फिर से शुरू हो गया है। रामानंद सागर की रामायण चाहे आई तो जरूर आज से तीन दशक पहले थी,लेकिन उसकी लोकप्रियता जितनी तब थी उतनी ही अभी भी देखने को मिल रही है।

मुंबई: कोरोना वायरस की वजह से देश में लाॅकडाउन किया गया। वहीं लाॅकडाउन के दौरान लोगों का इंटरटेरमेंट करने और दर्शकों की मांग पर  रामायण और महाभारत का प्रसारण फिर से शुरू हो गया है। रामानंद सागर की रामायण चाहे आई तो जरूर आज से तीन दशक पहले थी,लेकिन उसकी लोकप्रियता जितनी तब थी उतनी ही अभी भी देखने को मिल रही है।

Bollywood Tadka

90 के दशक में रामायण को भक्तिभाव से देखा जाता था पर अब जब रामायण ने एक बार फिर से दस्तक दी है तो लोग अब इसे बड़े ध्यान से देख रहे हैं। इसके चलते जो स्टार्स कई सालों से गुमशुदगी की जिंदगी गुजार रहे थे, उन्हें फिर लाइमलाइट में आने का मौका मिल गया है।

Bollywood Tadka

इसी कड़ी में रामायण में लक्ष्मण का रोल प्ले करने वाले सुनील लहरी ने एक ट्वीट कर अपनी स्टारकास्ट के साथ पुरानी याद ताजा की है। उन्होंने उस दिन को याद किया है जब उन्होंने अरुण गोविल ने रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का सम्मान किया था।

Bollywood Tadka

सुनील लहरी ने ट्वीट कर लिखा-'पुरानी याद ताजा कर रहा हूं जब मैंने अरुण जी, सरिता जी और होमी दस्तूर के साथ मिलकर अरविंद भाई का सम्मान किया था। उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्में की हैं और रामायण में रावण का रोल भी अदा किया है।

Bollywood Tadka

बता दें कि अरविंद त्रिवेदी ने रामानंद सागर की रामायण में रावण का किरदार निभाया था। उन्होंने ऐसी शिद्दत से रावण के किरदार को निभाया था कि लोगों के मन में रावण के रूप में हमेशा के लिए वही बस गए। रामानंद की रामाय के बाद भी कई सारी   रामायण बनी, रावण के किरदार निभाने वाले भी आए, लेकिन जैसी लोकप्रियता अरविंद त्रिवेदी को मिली, वैसी किसी दूसरे को नहीं मिली।

Bollywood Tadka

वहीं दोबारा रामायण का प्रसारण होने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग इसके जुड़े कलाकारों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर लिखते हैं- ऐसा लगता है मानो रामायण के सभी कलाकार वास्तव में रामायण के लिए ही बने हैं। आजतक कितने ही रामायण देखे मगर रामानंद सागर की प्रस्तुति में जो बात है वो अद्भुत है।
 

: Smita Sharma

ramarun govilsunil lahrilakshmanfelicitatedraavanarvind trivediramayanpictures viralBollywood NewsBollywood News and GossipLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip News

loading...