main page

Throwback Story:एक्स की याद में रात रात भर रोती थी शहनाज, बाॅयफ्रेंड की शादी के बाद बुरी तरह टूट गई थी सिंगर

Updated 13 June, 2020 10:44:43 AM

: ''बिग बॉस 13''को खत्म हुए चाहे 3 महीने हो गए हैं लेकिन इसके कंटेस्टेंट आज भी चर्चा में रहते हैं। इस सीजन में मॉस्ट फेवरेट कंटेस्टेंट शहनाज गिल थी। हमारी चुलबुली और सबसे क्यूट शहनाज गिल जिसकी बातों के दिवाने उनके फैंस ही नही बल्कि सलमान भी थे। इस शो मे शहनाज को सबसे ज्यादा प्यार मिला।इतना ही नही उनके और सिद्धार्थ के नाम का #Sidnazz आज भी फेमस है।

मुंबई: 'बिग बॉस 13'को खत्म हुए चाहे 3 महीने हो गए हैं लेकिन इसके कंटेस्टेंट आज भी चर्चा में रहते हैं। इस सीजन में मॉस्ट फेवरेट कंटेस्टेंट शहनाज गिल थी। हमारी चुलबुली और सबसे क्यूट शहनाज गिल जिसकी बातों के दिवाने उनके फैंस ही नही बल्कि सलमान भी थे। इस शो मे शहनाज को सबसे ज्यादा प्यार मिला।इतना ही नही उनके और सिद्धार्थ के नाम का #Sidnazz आज भी फेमस है।

Bollywood Tadka

इसमें कोई दोहराए नहीं कि इस शो में अगर हमारे होठों पर किसी ने हंसीं लाई तो वो शहनाज थी। लेकिन ऐसा अक्सर कहा जाता है कि जो इंसान दूसरों को हंसाता है वो अंदर से बेहद अकेला और टूटा हुआ होता है। कुछ ऐसी ही लाइफ थी शहनाज की, शहनाज और हिमांशी की कंट्रोवर्सी सब जानते है लेकिन इसके अलावा एक और वजह थी जिस के कारण पंजाब की कैटरीना रातों को जाग जाग कर रोती थी।

Bollywood Tadka

शहनाज के रोने का कारण था उनकी लाइफ से किसी ऐसे का चले जाना जो उनके दिल के बेहद करीब था। शहनाज ने एक वीडियो में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बताया कि उसका ब्रेकअप क्यों और कैसे हुआ। शहनाज ने बताया कि उनका बाॅयफ्रेंड एक बड़ा बिजनेसमैन था। उनका प्यार का रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ा। शहनाज ने कहा-पहले तो वे अच्छे दोस्त थे, लेकिन फिर वो शहनाज की इतनी केयर करने लगा कि शहनाज उन्हें पसंद करने लगीं और उसके बाद दोनों ने एक दूसरे को करीब 2 साल तक डेट किया, लेकिन फिर बाद में दोनों अलग हो गए।

Bollywood Tadka

शहनाज ने खुलासा किया कि उनका बॉयफ्रेंड नशे का आदि हो गया था हालाकि शहनाज ने उसे रोकने की भी कोशिश की लेकिन वो था... की नहीं माना, इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। शहनाज ने बताया कि फनके लिए ये समय मुश्किलों भरा था क्योंकि जिसके बिना वो एक पल नहीं रह सकती थी वो ही उसे छोड़कर चला गया और इस कारण उसकी हेल्थ पर भी असर पड़ने लगा। शहनाज का कोई दिन ऐसा नही जाता जब वो रोया नही करती। असल में तो शहनाज तब टूट गई जब उसे पता चला कि उसके एक्स की किसी और से शादी हो गई है।

Bollywood Tadka

 काम की बात करें तो सिद्धार्थ और शहनाज बिग बाॅस से निकलने के बाद दर्शन रावल के साॅन्ग भुला दूंगा में नजर आए थे। साॅन्ग में दोनों की जबरदस्त बाॅन्डिंग देखने को मिली थी। सिद्धार्थ और शहनाज के इस साॅन्ग को काफी पसंद किया। इसके अलावा शहनाज जस्सी गिल के साथ साॅन्ग कह गई साॅरी में भी नजर आईं हैं। 

 

 

: Smita Sharma

Shehnaz GillOpensEx-Boyfriendbigg boss 13BreakupSidharth ShuklaSidNaazBollywoodBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...