बाॅलीवुड एक्टर उदय चोपड़ा बीते 7 साल से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। उनके बड़े भाई आदित्य चोपड़ा चाहे यशराज फिल्म्स के कर्ता-धर्ता है लेकिन उदय को फिल्मों में काम नहीं मिल रहा। उदय ना तो कभी किसी पार्टी में दिखते हैं और ना ही अवॉर्ड शो में। 5 जनवरी को उदय चोपड़ा ने अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। लव लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले उदय चोपड़ा अपने ट्वीट्स को लेकर भी खुर्खियों में आ चुके हैं।
06 Jan, 2021 09:54 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर उदय चोपड़ा बीते 7 साल से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। उनके बड़े भाई आदित्य चोपड़ा चाहे यशराज फिल्म्स के कर्ता-धर्ता है लेकिन उदय को फिल्मों में काम नहीं मिल रहा। उदय ना तो कभी किसी पार्टी में दिखते हैं और ना ही अवॉर्ड शो में। 5 जनवरी को उदय चोपड़ा ने अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। लव लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले उदय चोपड़ा अपने ट्वीट्स को लेकर भी खुर्खियों में आ चुके हैं।
उदय चोपड़ा ने एक बार अजीब ट्वीट कर सभी को हैरान कर दिया था। ट्वीट में उदय ने सुसाइड को एक अच्छा विकल्प बताया है। उदय का ट्वीट डरा देने वाला है। उदय का ये ट्वीट आज से 3 साल पहले का है।
ट्वीट में उदय ने लिखा- 'कुछ घंटों के लिए, मैंने अपना ट्विटर अकाउंट डी-एक्टिवेट कर दिया। ऐसा लगा जैसे मैं मरने के करीब हूं। अभूतपूर्व था! मुझे लगता है कि यह आत्महत्या करने का एक अच्छा विकल्प है। मैं इसे जल्द ही स्थायी रूप से कर सकता हूं। मैं ठीक नहीं हूं! मैं कोशिश कर रहा हूं लेकिन अभी तक मैं असफल रहा हूं।'
काम की बात करें तो साल 1994 में उदय ने 'ये दिल्लगी' फिल्म का निर्माण किया। इस फिल्म में अक्षय कुमार, काजल और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद उदय ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपनी शुरुआत करने वाले उदय चोपड़ा ने फिल्म 'मोहब्बतें' फिल्म से डेब्यू किया था। यह मल्टी स्टारर फिल्म थी। फिल्म में शाहरुख, ऐश्वर्या और अमिताभ बच्चन समेत कई स्टार्स थे। उदय को फैंस फिल्म धूम के लिए जानते हैं। इस फिल्म में उदय ने अली का रोल निभाया था जिसे दर्शको ने खूब पसंद किया था। 'धूम' की सभी सीरीज में उदय नजर आ चुके हैं। आखिरी बार फिल्म धूम सीरीज में साल 2013 में नजर आए उदय चोपड़ा फिल्म में अपनी शानदार बॉडी और एब्स के साथ दिखे थे।
अपनी लव लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने रहने वाले उदय का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाकरी के जोड़ा गया दोनों ने एक दूसरे को तकरीबन दो साल तक डेट किया, जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। लेकिन दोनों ने कभी भी मीडिया के सामने ये बात नहीं स्वीकारी।