main page

सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के निधन के बाद पत्नी अश्विनी का पहला पोस्ट- ‘मेरी आंखों में आंसू आ जाते हैं, जब...

Updated 18 November, 2021 01:19:22 PM

कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे। महज 46 साल की उम्र में उनके निधन ने परिवार को तोड़ कर रख दिया था। अब भी उनकी फैमिली उन्हें खोने के गम से उबर नहीं पाई है। इसी बीच पुनीत की पत्नी अश्विनी रेवंथ ने उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट लिखा है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दिवंगत एक्टर पुनीत राजकुमार की पत्नी अश्विनी रेवंथ ने इंस्टाग्राम पर एक  नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘पुनीत राजकुमार के असामयिक मौत से न केवल परिवार को बल्कि पूरे कर्नाटक राज्य को सदमा पहुंचा

बॉलीवुड तड़का टीम. कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे। महज 46 साल की उम्र में उनके निधन ने परिवार को तोड़ कर रख दिया था। अब भी उनकी फैमिली उन्हें खोने के गम से उबर नहीं पाई है। इसी बीच पुनीत की पत्नी अश्विनी रेवंथ ने उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट लिखा है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Bollywood Tadka


दिवंगत एक्टर पुनीत राजकुमार की पत्नी अश्विनी रेवंथ ने इंस्टाग्राम पर एक  नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘पुनीत राजकुमार के असामयिक मौत से न केवल परिवार को बल्कि पूरे कर्नाटक राज्य को सदमा पहुंचा है। यह कल्पना करना कठिन है कि इस नुकसान ने कितना दर्द दिया होगा। आप सभी फैंस ने ही उन्हें 'पावर स्टार' बनाया। आप जिस दर्द से गुजरे हैं, उसके बावजूद आपने अपना आपा नहीं खोया है और न ही कोई अप्रिय घटना होने दी। इससे पुनीत राजकुमार को सम्मानजनक विदाई मिली।’

 

उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं भारी मन से सिर्फ सिनेप्रेमी को ही नहीं बल्कि भारत और विदेशों के सभी उम्र के लाखों लोगों की संवेदना को स्वीकार करती हूं। जब मैं देखती हूं कि आप हजारों लोग अपने प्रिय अप्पू के मार्ग का अनुसरण करते हैं और नेत्रदान के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाते हैं तो मेरी आखों में आंसू आ जाते हैं।’


आखिर में अश्विनी ने लिखा, ‘वे आपके द्वारा किए गए इन अच्छे कामों में एक आदर्श के रूप में जीवित रहेंगे। हमारे पूरे परिवार की ओर से आपके प्यार और समर्थन के लिए, सभी प्रशंसकों और प्रत्येक व्यक्ति का हृदय से आभार।’


पुतीन राजकुमार की पत्नी का ये पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बता दें, पुनीत राजकुमार का इसी साल 29 अक्टूबर को हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था। 46 साल की उम्र में एक्टर के निधन से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था। हालांकि उनके कई फैंस ने तो उनके पीछे आत्महत्या तक भी कर ली थी।
 

Content Writer: suman prajapati

wifeAshwini Revanathfirst postdemisePuneeth RajkumarBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...