सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों काफी चर्चा में हैं। नेहा इंडियन आइडल'' सीजन 11 को जज कर रही हैं।। नेहा के साथ इस शो को विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया जज कर रहे हैं। बीते दिनों सेट पर ही नेहा की शादी इस शो के होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण से तय हुई थी।
14 Jan, 2020 02:06 PMमुंबई: सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों काफी चर्चा में हैं। नेहा इंडियन आइडल' सीजन 11 को जज कर रही हैं।। नेहा के साथ इस शो को विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया जज कर रहे हैं। बीते दिनों सेट पर ही नेहा की शादी इस शो के होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण से तय हुई थी।
दरअसल, नेहा और आदित्य की फैमिली शो में मेहमान बनकर पहुंची थी। यहीं पर दोनों परिवार मिले और उन्होंने शगुन देकर नेहा और आदित्य की शादी पक्की की।आदित्य के पिता सिंगर उदित नारायण शो में अलका याग्निक के साथ पहुंचे थे।
यहां उन्होंने कहा कि वो ये शो इसलिए देखते हैं क्योंकि वो नेहा को अपनी बहू बनाना चाहते हैं। इसके बाद शो में नेहा के पैरेंट्स और आदित्य की मां दीपा नारायण की एंट्री होती है।सभी एक-दूसरे से गले मिलते हैं । इस दौरान जज और सभी कंटेस्टेंट नेहा की शादी की बात सुनकर बेहद खुश होते हैं।
वहीं आदित्य नाचते हुए दिखते हैं। दोनों परिवारों ने मिलकर सेट पर ही शादी की तारीख भी पक्की कर दी है। नेहा और आदित्य की शादी की डेट 14 फरवरी निकली है।
शादी की तारीख पक्की होने के बाद विशाल कहते हैं कि अगर 14 को शादी है तो 1 फरवरी को मेहंदी की रश्म होनी चाहिए। इस पर नेहा कक्कड़ कहती हैं कि लगवा लेंगे मेहंदी यार। वहीं अलका याग्निक भी नेहा और आदित्य की शादी तय होने की खुशी में गाना गाती हैं।
वहीं उसी के बारे में बात करते हुए नेहा आदित्य की मां से बात करती है और कहती है 'सासू मां' लेकिन लड़खड़ाती है और रुक जाती है,जिसे सुन सब हंसने लगते हैं। खैर अब देखना ये है कि सच में आदित्य और नेहा की शादी 14 तारीख को होती है या फिर ये सब एक मजाक है।
हालांकि शो देखने वालों को पता चल जाएगा कि ये सारा मजाक में चल रहा है। आदित्य शो में अक्सर नेहा के साथ फ्लर्ट करते नजर आते हैं।
बता दें कि नेहा अच्छी सिंगर तो हैं ही लेकिन इसके साथ-साथ वह स्टाइल के मामले में भी पीछे नहीं हैं। फैशन सेंसऔर स्टाइल के मामले में नेहा बॉलीवुड की हसीनाओं को भी मात देती हैं।