main page

ताज महल देख स्मिथ ने कुछ इस अंदाज में जाहिर की खुशी, तस्वीरें आईं सामने

Updated 12 October, 2018 11:31:49 AM

हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ इन दिनों भारत की यात्रा कर रहे हैं।  इस दाैरान वह बाॅलीवुड के जाने-माने स्टार्स के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं। हाल ही में स्म‍िथ आगरा में स्थित ताजमहल देखने पहुंचे। स्म‍िथ ने ताज महल के आगे जमकर फोटोशूट कराया, वे अपनी इस इंडिया विजिट के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल हुए।

मुंबई: हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ इन दिनों भारत की यात्रा कर रहे हैं।  इस दाैरान वह बाॅलीवुड के जाने-माने स्टार्स के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं। हाल ही में स्म‍िथ आगरा में स्थित ताजमहल देखने पहुंचे।

Bollywood Tadka

 

स्म‍िथ ने ताज महल के आगे जमकर फोटोशूट कराया, वे अपनी इस इंडिया विजिट के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। 

 

Bollywood Tadka

 

स्म‍िथ के ताज महल पहुंचने पर उनके फैंस की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया।

 

Bollywood Tadka

 

ताज महल घूमने के बाद स्मिथ ताज के सेंट्रल टैंक पहुंचे। जहां पर उन्होंने अपनी टीम के साथ तस्वीरें खिंचवाई।

Bollywood Tadka

 

इसके पहले वह स्टूडेंट आॅफ द ईयर के सेट पर भी पहुंचे थे। इस फिल्म में उनका कैमियो रोल है। फिल्म के सेट पर उन्होंने कास्ट के साथ जमकर मस्ती की थी। उसके साथ ही वह मुंबई की सड़कों पर आॅटो रिक्शा चसाते भी नजर आए थे। 
 

 

 

: Neha

will smithvisitindiataj mahal

loading...