इंटरनेट सेंसेशन और मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर अक्सर अपनी अदाओं और तस्वीरों की वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। विंक स्टाइल से रातोरात इंटरनेट सेंसेशन बनीं प्रिया प्रकाश ने एक बार फिर अपने नए वीडियो से सनसनी मचा दी है। इस वीडियो में प्रिया अपने एक फ्रेंड संग किस करना चाहती हैं, लेकिन फ्रेंड ऐसा नहीं करते हुए प्रिया के अरमानों पर पानी फेर देता है। इस वीडियो को खुद प्रिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
23 Jul, 2019 04:06 PMमुंबई: इंटरनेट सेंसेशन और मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर अक्सर अपनी अदाओं और तस्वीरों की वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। विंक स्टाइल से रातोरात इंटरनेट सेंसेशन बनीं प्रिया प्रकाश ने एक बार फिर अपने नए वीडियो से सनसनी मचा दी है। इस वीडियो में प्रिया अपने एक फ्रेंड संग किस करना चाहती हैं, लेकिन फ्रेंड ऐसा नहीं करते हुए प्रिया के अरमानों पर पानी फेर देता है। इस वीडियो को खुद प्रिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
जानकारी के लिए बता दें कि ये प्रिया प्रकाश का एक मजेदार प्रैंक है। इसकी खास इस क्लिप में प्रैंक की विक्टिम खुद प्रिया ही बनी हैं। वीडियो की बात करें तो इसमें प्रिया अपने सिनेमेटोग्राफर फ्रेंड सिनु सिद्धार्थ के साथ रोमांटिक सीन क्रिएट करते दिख रही हैं।
वीडियो की शुरुआत में प्रिया और सिनु एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में प्रिया के लुक की बात करें तो वह अपनी पहली फिल्म ओरू अदार लव के गेटअप में दिख रही हैं। शेयर की इस वीडियो में प्रिया सिनु को प्यार भरी नजरों से देख रही हैं।
इस वीडियो को देखकर एक बार तो ऐसा लगता हैं कि वो दोनों किस करने वाले हैं। इसके बाद दोनों किस के लिए आगे भी बढ़ते हैं लेकिन प्रिया के अरमानों पर पानी फिर जाता है।
दरअसल, सिनु आखिरी वक्त पर प्रिया संग लिपलॉक की बजाय बोतल से पानी पीने लगते हैं। सिनु की ये हरकत देख प्रिया की मायूसी उनके चेहरे पर साफ देखी जाती है। प्रिया के एक्सप्रेशन पर सिनु का यूं पानी फेरना फैंस को हंसने का भरपूर मौका दे रहा है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो को अब तक 1,542,025 व्यूज मिल चुके हैं।
जहां फैंस को ये प्रैंक वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो प्रिया और सिनु का लिपलॉक ना होने से निराश भी हैं।बता दें कि प्रिया और सिनु अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने ओरू अदार लव में साथ काम किया था। दोनों श्रीदेवी बंगलो में भी साथ काम कर रहे हैं। प्रिया सोशल मीडिया स्टार हैं।
काम की बात करें तो प्रिया ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म 'ओरु अदार लव' से की थी। इस फिल्म के एक सीन ने प्रिया प्रकाश को स्टार बना दिया हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप रही। प्रिया जल्द ही 'लव हैकर' में भी दिखेंगी। इसके अलावा प्रिया इन दिनों 'श्रीदेवी बंग्लो' की शूटिंग में बिजी हैं।
इस फिल्म में प्रिया और सिनु के अलावा अरबाज खान भी हैं। अरबाज प्रिया प्रकाश की फिल्म में एक बॉलीवुड सुपरस्टार का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म की बात करें तो इसकी कहानी को लेकर विवाद बना हुआ है कि इसमें पूरी तरह से एक्ट्रेस श्रीदेवी की जिंदगी को उतार दिया गया है और इसे बायोपिक का दर्जा नहीं दिया जा रहा। फिल्म का निर्देशन प्रशांत मंबुले कर रहे हैं।