main page

इस साल 2022 में केवल महिला प्रमुख फिल्में आएंगी नजर

Updated 14 September, 2022 05:43:51 PM

यहां किसी महिला कौ कोई परेशानी नहीं, इस 2022 केवल महिला प्रमुख फिल्में आएंगी नजर!

नई दिल्ली। इस सीजन की महिला सुपरस्टार्स और उनकी प्रमुख भूमिकाओं वाली 5 सबसे बहुप्रतीक्षित फ़िल्मों को देखें! वे दिन गए जब राजकुमारियों को सुरक्षा देने या फिर उन्हें बचाने के लिए एक राजकुमार की जरूरत थी। आज महिलाएं जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। वे परिवर्तन की शक्तिशाली एजेंट हैं, जिन्होंने धीरे-धीरे ही सही, लेकिन दृढ़ता से सभी महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में काम किया है और उनकी इस मेहनत का फल आज हमारे सामने है। मेघन मार्कल जैसी आधुनिक क्रांतिकारी, जिन्होंने विचारों और कर्म की
स्वतंत्रता के लिए राजसी जीवन का त्याग कर दिया से लेकर मिशेल ओबामा के जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यों तक आज महिलाएं हर तरफ प्रगति के नए आयाम गढ़ रही हैं।

 

वैश्विक तौर पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए भी यही सच है, जहां एक समय जबरदस्त लैंगिक असमानता थी और प्रमुख भूमिकाओं में केवल मेल एक्टर ही होते थे। महिलाएं केवल उनके सहयोगी की भूमिका में होती थीं और पुरुष उनकी सुरक्षा करते हुए नजर आते थे। वहीं हाल के वर्षों में महिला अभिनेताओं और निर्देशकों के केंद्र में आने के साथ इसमें बदलाव आया है।अगले तीन सप्ताह इस बात के प्रमाण हैं, जहां, अगले तीन हफ्तों में इंडस्ट्री, महिलाओं के प्रमुख भूमिका वाली कई फिल्मों की गवाह बनेगी और हमने आपके लिए कुछ ऐसी ही फिल्मों को चुना है, जो खास तौर पर देखने लायक है!

 

1. व्हेन द क्रॉडैड्स सिंग, इस शुक्रवार 16 सितंबर को सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज यह फिल्म नारीत्व के पैमान पर काफी बड़ी है! व्हेयर द क्रॉडैड्स सिंग इसी नाम की सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तक पर आधारित है, जिसे डेलिया ओवेन्स ने लिखा है। इस पुस्तक को अकदामी पुरस्कार विजेता रीज विदरस्पून द्वारा एक फिल्म में रूपांतरित किया गया है, जिनके प्रोडक्शन हाउस, हैलो सनशाइन ने फिल्म के अधिकार खरीदे हैं। फिल्म का निर्देशन ओलिविया न्यूमैन ने किया है और प्रमुख भूमिका में गोल्डन ग्लोब पुरस्कार विजेता डेज़ी एडगर-जोन्स हैं। रॉटेन टोमाटोज़ पर 96 प्रतिशत रेटिंग वाली इस फिल्म की कहानी डेज़ी एडगर-जोन्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ऐसे व्यक्ति की हत्या में संदिग्ध बन जाती हैं, जिसमें वह कभी शामिल थीं!
 

2. बबली बाउंसर की बात करें तो तमन्ना भाटिया अभिनीत यह फिल्म डिज्नी+हॉटस्टार पर 23 सितंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म पूरी तरह से महिला प्रधान है। फिल्म की कहानी एक छोटे शहर की लड़की बबली के साथ आगे बढ़ती है, जो अपने जीवनयापन के लिए दिल्ली चली जाती है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में नौकरी की तलाश के दौरान उसके सामने आने वाली चुनौतियों को दर्शाया गया है, जो अंत में एक बाउंसर के रूप में सामने आती है।

 

3. द इनविटेशन, 23 सितंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज रचनात्मक और कलात्मक रूप से महिला प्रधान, द इनविटेशन, एक सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म है, जो भारत में बड़े पर्दे पर अपनी जगह बनाने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्देशन, निर्माण और लेखन स्टार महिलाओं जेसिका एम. थॉम्पसन, एमिल ग्लैडस्टोन और ब्लेयर बटलर द्वारा किया गया है। इसमें गेम ऑफ थ्रोन्स फेम नथाली इमैनुएल भी प्रमुख भूमिका में हैं। एक बेहतरीन मनोरंजनक, द इनविटेशन एक युवा महिला के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती, जो अपनी मां की मृत्यु के बाद, अपने साथ चल रहे सुर्ख रहस्यों की तलाश करने के लिए, पहली बार लंबे समय से खोए हुए परिवार के सदस्यों से मिलती है।

 

4. 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, द वूमन किंग आखिर में आपके लिए हमने सबसे अच्छे को बचाकर रखा है! वुमन किंग महिलाओं द्वारा और महिलाओं के लिए बनाई गई है, जिसमें पुरुष भी उछल-कूद करते हुए नजर आ सकते हैं। सच्ची घटनाओं पर आधारित, द वूमन किंग, 19वीं शताब्दी में पश्चिम अफ्रीकी राज्य दाहोमी की रक्षा करने वाली एक महिला योद्धा एगोजी पर आधारित एक ऐतिहासिक और जबरदस्त फिल्म है। कहानी को बड़े पैमाने पर दर्शकों के सामने दिखाने के लिए, फिल्म में महिलाओं को कास्ट करना पड़ा और अकादमी, प्राइमटाइम एमी और दो बार टोनी पुरस्कार विजेता वियोला डेविस, लशाना लिंच, जिन्होंने बहुआयामी शीला अतिम के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार के लिए नामांकित थुसो म्बेडु व अन्य के साथ पहली अश्वेत महिला 007 के रूप में इतिहास रचा था, के साथ यह तलाश पूरी हुई। इसके साथ ही सबसे अहम और महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि फिल्म का निर्माण भी महिलाओं के एक बेहद प्रतिभाशाली समूह द्वारा किया गया है, जिसकी निर्देशक जीना प्रिंस-बाइटवुड हैं। इनके अलावा फिल्म की पटकथा डाना स्टीवंस और कहानी मारिया बेलो और डाना स्टीवंस ने लिखी है। फिल्म की निर्माता कैथी शुलमैन और वियोला डेविस ने खुद और उनके पति जूलियस टेनन के साथ ही मारिया बेल्लो हैं! इससे ज्यादा और क्या चाहिए? फिल्म पहले से ही ऑस्कर का आगाज दे कर रही है!

 

5. सलाम वेंकी निर्माता सूरज सिंह, श्रद्धा अग्रवाल, और वर्षा कुकरेजा की आगामी फिल्म;सलाम वेंकी; में प्रतिभाशाली काजोल और अभिनेता से निर्देशक बनीं रेवती प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म अविश्वसनीय रूप से सच्ची कहानी और वास्तविक पात्रों से प्रेरित है। सलाम वेंकी ’में काजोल और रेवती एक प्रशंसनीय मां की भूमिका में हैं, जो कठिन परिस्थितियों से जूझते हुए नजर आएंगी।

Content Writer: Deepender Thakur

Women Centric Filmsbabli bouncerthe invitation

loading...