शो हुनरबाज बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है। लोग इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस शो को करण जौहर, परिणीति चोपड़ा और मिथुन चक्रवर्ती जज कर रहे हैं। शो से कई तरह के फनी प्रोमोज सामने आ रहे हैं। हालही में एक प्रोमो सामने आया है जिसमें एक कंटेस्टेंट करण जौहर संग रोमांस करती नजर आ रही है।
18 Jan, 2022 06:34 PMमुंबई. शो हुनरबाज बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है। लोग इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस शो को करण जौहर, परिणीति चोपड़ा और मिथुन चक्रवर्ती जज कर रहे हैं। शो से कई तरह के फनी प्रोमोज सामने आ रहे हैं। हालही में एक प्रोमो सामने आया है जिसमें एक कंटेस्टेंट करण जौहर संग रोमांस करती नजर आ रही है।
शो में ऑडिशन के दौरान एक कंटेस्टेंट आई है जो करण को देखकर कहती है कि- सर मैं आपसे बहुत कुछ कहना चाहती हूं। इसपर करण कहते हैं कि आपको नहीं कहना मुझे सहना है। फिर वो शाहरुख का फेमस डायलॉग मारती है- कुछ कुछ होता है करण, तुम नहीं समझोगे। फिर इतना कह कर ही वो महिला पीछे से करण को हग कर लेती है और छोड़ती भी नहीं है। इसपर करण कहते हैं कि यहां पहली बार कोई औरत इतना घुसी है। इसके बाद कई और कंटेस्टेंट्स आते हैं जो अपना अजीबो-गरीब हुनर दिखाते हैं। ये प्रोमो वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
बता दें कुछ दिन पहले एक और प्रोमो वीडियो सामने आया था जिसमें कंटेस्टेंट के सच्चे हुनर और स्ट्रगल को देख परिणीति चोपड़ा भावुक हो गई थीं और फूट-फूट कर रोने लगी थी। करण जौहर एक्ट्रेस को चुप करवाते नजर आए थे।