main page

World Cup 2019: टीम इंड‍िया की जीत से झूमे बाॅलीवुड स्टार्स, प्र‍ियंका-प्रीत‍ि ने यूं मनाया जश्न

Updated 10 June, 2019 09:53:13 AM

विवार को टीम इंडिया ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के अपने दूसरे मैच में पांच बार की विश्व विजेता और डिफेंडिंग चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराकर जीत हास‍िल की। टीम इंडिया की जीत पर पूरे देश में जश्न का महौल है, ऐसे बॉलीवुड स्टार्स भी कैसे पीछे रह सकते हैं।

मुंबई: रविवार को टीम इंडिया ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के अपने दूसरे मैच में पांच बार की विश्व विजेता और डिफेंडिंग चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराकर जीत हास‍िल की। टीम इंडिया की जीत पर पूरे देश में जश्न का महौल है, ऐसे बॉलीवुड स्टार्स भी कैसे पीछे रह सकते हैं। स्टार्स ने भारत की जीत का जश्न अपने-अपने अंदाज में मनाते हुए टीम इंड‍िया को बधाई दी। टीम इंड‍िया के मैच जीतते ही शाह‍िद कपूर, प्रीत‍ि ज‍िंटा समेत कई स्टार्स ने ट्वीट किए। 

Bollywood Tadka

 

शाह‍िद कपूर 

टीम इंड‍िया के मैच जीतते ही सबसे पहले शाह‍िद कपूर ने ट्वीट किया। शाह‍िद कपूर ने ल‍िखा-' क्या ऑलराउंडर परफॉर्मेंस है। महान जीत। #BleedBlue

Bollywood Tadka

 

प्रीत‍ि ज‍िंटा


एक्ट्रेस प्रीत‍ि ज‍िंटा ने इंड‍िया टीम की जर्सी पहने हुए तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ प्रीत‍ि ने ल‍िखा-'वाह क्या मैच था। क्या शानदार जीत है। बॉलर और बैट्समैन की जबरदस्त कोश‍िश। ये संडे पूरी तरह फंडे बन गया। #INDvAUS #BleedBlue #ICCCWC2019

Bollywood Tadka


प्र‍ियंका चोपड़ा 

एक्ट्रेस प्र‍ियंका चोपड़ा ने रव‍िवार की शाम टीम इंड‍िया और ऑस्ट्रेल‍िया के मैच को एंजॉय किया। टीम इंड‍िया की जीत पर प्र‍ियंका ने अपने टीवी स्क्रीन की तस्वीर शेयर करते हुए जीत की खुशी जाह‍िर की।

 

Bollywood Tadka

सान‍िया म‍िर्जा


सान‍िया म‍िर्जा ने ट्वीट करते हुए ल‍िखा-'सुबह देर तक सोना, चीट डे, बेबी टाइम पर सो गया, राफा की जीत, टीम इंड‍िया की जीत। क्या शानदार संडे है।

Bollywood Tadka

इसके अलावा अर्जुन रामपाल, कृति खरबंदा समेत कई स्टार्स ने ट्वीट किए। 

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka


 

: Smita Sharma

world cup 2019preity zintapriyanka choprapraiseteamindiawinaustraliavirat kohliBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...