main page

दुनिया के सबसे छोटे सिंगर अब्दु रोजिक की सिंगिंग ने जीता सलमान खान का दिल, एक्टर ने लगाया गले

Updated 07 June, 2022 12:29:00 PM

सिंगर अब्दु रोजिक इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब्दु सलमान खान के बहुत बड़े फैन है। हाल ही में दुबई में इवेंट के दौरान अब्दु सलमान से मिले। सलमान को देखकर अब्दु खुद को रोक नहीं पाए और ''एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा'' गाना गाया। सिंगर ने अपनी आवाज से सलमान का दिल जीत लिया और एक्टर ने तुरंत अब्दु को गले लगा लिया, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

मुंबई. सिंगर अब्दु रोजिक इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब्दु सलमान खान के बहुत बड़े फैन है। हाल ही में दुबई में इवेंट के दौरान अब्दु सलमान से मिले। सलमान को देखकर अब्दु खुद को रोक नहीं पाए और 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' गाना गाया। सिंगर ने अपनी आवाज से सलमान का दिल जीत लिया और एक्टर ने तुरंत अब्दु को गले लगा लिया, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

Bollywood Tadka
वीडियो में सलमान ब्लैक पैंट सूट में नजर आ रहे हैं। वहीं अब्दु गोल्डन कोट और ब्लैक पैंट में दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप पहनी हुई है। अब्दु 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। गाना सुनकर सलमान खुश हो जाते हैं और अब्दु को गले लगा लेते हैं। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

बता दें अब्दु रोजिक तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। अब्दु को दुनिया का सबसे छोटा सिंगर कहा जाता है। अब्दु 18 साल के हैं। जानकारी के अनुसार, अब्दु रोजिक को बचपन में रिकेट्स नाम की बीमारी हो गई, जिसे सूखा रोग भी कहा जाता है। यह शरीर में कैल्शियम और विटमिन डी की कमी से होता है। इसके कारण शरीर टेढ़ा-मेढ़ा और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। अब्दु की इस बीमारी की वजह से लंबाई रुक गई। पैसों की तंगी के कारण परिवार अब्दु रोजिक का इलाज नहीं करवा पाया।अब्दु का एक यूट्यूब चैनल भी है, जिसका नाम Avlod media है। इस पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।
Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

World shortest singerAbdu RoziksingingheartSalman KhanBollywood NewsBollywood News and GossipHollywood NewsHollywood News and GossipHollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...