अमृता राव और आरजे अनमोल कपल ऑफ थिंग्स से अपने प्रेम कहानी को बया करते नजर आ रहे है। उन्होंने अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे मे इससे पहले कभी जिक्र नही किया था और इसीलिए प्रशंसक इस जोड़े के बारे मे ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए काफी उत्सुक रहते है।
14 Feb, 2022 04:33 PMनई दिल्ली/ डिजिटल। अमृता राव और आरजे अनमोल कपल ऑफ थिंग्स से अपने प्रेम कहानी को बया करते नजर आ रहे है। उन्होंने अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे मे इससे पहले कभी जिक्र नही किया था और इसीलिए प्रशंसक इस जोड़े के बारे मे ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए काफी उत्सुक रहते है।
हाल ही मे उन्होंने वेलेंटाइन डे स्पेशल एक एपिसोड जारी किया है जहां उन्होंने 5 ऐसी बातों का खुलासा किया है जो पहले कभी किसी को नहीं पता था। एक बड़ा खुलासा करते बताया है कि अमृता राव की सुपरहिट फिल्म इश्क विश्क में मुख्य भूमिका के लिए एमटीवी प्रतियोगिता के माध्यम से आरजे अनमोल ने ऑडिशन दिया था, जिसे बाद में शाहिद कपूर ने अदा किया इतना ही नहीं तो इस जोड़े ने अबतक साथ में अमृता की एक भी फिल्म नहीं देखी है।