main page

लव स्टोरी फिल्मों के जरिए दीवाना बनाने वाले यश चोपड़ा के बर्थडे पर जानें उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

Updated 27 September, 2019 02:20:17 AM

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर यश चोपड़ा का आज बर्थडे है। उन्होंने फिल्म जगत को बहुत सी हिट फिल्में दी है। आज भी उनकी फिल्में फैंस के दिलों में राज करती है। आज उनके बर्थडे पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

मुंबईः बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर यश चोपड़ा का आज बर्थडे है। उन्होंने फिल्म जगत को बहुत सी हिट फिल्में दी है। आज भी उनकी फिल्में फैंस के दिलों में राज करती है। आज उनके बर्थडे पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
Bollywood Tadka
साल 1995 में यश चोपड़ा सुपरहिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' रिलीज हुई। लव स्टोरी पर बनी काजोल और शाहरूख खान के बेहतरीन अभिनय से सजी यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल तो पागल है' यश चोपड़ा निर्देशित सुपरहिट फिल्म में शुमार की जाती है। 
Bollywood Tadka
माधुरी दीक्षित, शाहरूख खान और करिश्मा कपूर के बीच प्रेम त्रिकोण पर आधारित इस फिल्म के जरिये यश चोपड़ा ने दर्शको को यह बताया कि ..जोड़ी उपर वाले की मर्जी से स्वर्ग में बनती है। इस फिल्म के बाद बतौर निर्देशक यश चोपड़ा ने कुछ वर्षो तक बतौर निर्देशक काम करना बंद कर दिया।
Bollywood Tadka
वर्ष 2004 में रिलीज फिल्म ‘वीर जारा' से यश चोपड़ा ने एक बार फिर से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख दिया। शाहरूख और प्रीति जिंटा की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म के जरिए यश चोपड़ा ने बताया कि प्यार किसी देश की सीमा से बंधा नही रह सकता है।
Bollywood Tadka
इस फिल्म के संगीत से जुड़ा रोचक तथ्य यह है कि इस फिल्म में स्वर्गीय मदन मोहन की बिना इस्तेमाल की हुई आठ धुन का इस्तेमाल किया गया। बता दें अपनी निर्मित फिल्मों के जरिए दर्शको को रूमानियत का अहसास कराने वाले यश चोपड़ा 21 अक्टूबर 2012 को इस दुनिया को अलविदा कह गए। यश चोपड़ा की अंतिम फिल्म ‘ जब तक है जान' वर्ष 2012 में रिलीज हुई थी। 

: Pawan Insha

yash choprayash chopra happy birthdayBollywoodbollywood top newsbollywood latest newsbollywood hindi newsbollywood khabarbreaking newsbollywood breaking news

loading...